फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Captain Mahela Jayawardene will return to srilanka from ICC t20 world cup

T20 World Cup 2021: श्रीलंकाई दिग्गज की दुबई से होगी घर वापसी, कहा- मैंने अपनी बेटी को 135 दिनों से नहीं देखा

Fri, 22 Oct 2021 05:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 22 Oct 2021 05:25 PM IST
सार

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और दिग्गज महिला जयवर्धने को श्रीलंकाई बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफ़ायर तक के लिए टीम का सलाहकार नियुक्त किया था। जयवर्धने ने कहा कि उन्हें श्रीलंकाई टीम के साथ क्वालीफ़ायर तक ही रहना था और अब वह समय शुक्रवार को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
Former Captain Mahela Jayawardene will return to srilanka from ICC t20 world cup
महेला जयवर्धने - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट टीम दुबई और ओमान में जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज में क्वालीफाई करने में सफल रही। दासुन शनाका की कप्तानी में टीम ने पहले राउंड के ग्रुप मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीते। टीम की जीत के साथ ही पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और दिग्गज महिला जयवर्धने भी अब घर वापसी करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


जयवर्धने को श्रीलंकाई बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफ़ायर तक के लिए टीम का सलाहकार नियुक्त किया था। जयवर्धने ने कहा कि उन्हें श्रीलंकाई टीम के साथ क्वालीफ़ायर तक ही रहना था और अब वह शुक्रवार को खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, 'यह मुश्किल है, मैंने जोड़ा तो पाया कि मैं 135 दिनों से क्वारंटीन और बबल में हूं। लेकिन मैं समझता हूं और मैंने उन्हें कहा था कि मैं अपने पास मौजूद सारी तकनीक के साथ अपने दल के साथ रहूंगा। मैंने अपनी बेटी को काफी समय से नहीं देखा है। मुझे अब घर जाना होगा।'
विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने टीम के प्रदर्शन पर कहा, 'हमारे लिए चीजें सही रहीं लेकिन यहां कुछ बातें हैं जिनमें आगे सुधार करना होगा। सबसे खास बात है कि खिलाड़ियों को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझना होगा।' उन्होंने दी आइलैंड ऑनलाइन से बातचीत में कहा, 'मैंने कोच से बात की और मुझे लगा कि असफल होने का चिंता सबसे बड़ा डर है जबकि टी-20 क्रिकेट में इस स्तर पर आपको उसके बगैर खेलना होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जयवर्धने ने कहा, 'हमने इस बारे में बात की, बल्लेबाजी के क्षेत्र में हमें काम करना होगा। गेंदबाजी में हमारे पास कई प्रतिभाएं हैं। मुझे लगता है कि अभी तक हमने सही तरीके से चीजों को लागू किया है और उम्मीद है कि आगे भी वह ऐसा करने में कामयाब रहेंगे। 

44 वर्षीय जयवर्धने अगले साल के वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की अंडर-19 टीम से भी बतौर सलाहकार पांच महीने के लिए जुड़ेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed