{"_id":"66faccbb9c313836720ee8ca","slug":"former-batter-sachin-tendulkar-will-be-back-in-action-in-inaugural-international-masters-league-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar: क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर नजर आएंगे महान बल्लेबाज सचिन, इस लीग में बिखेरेंगे चमक, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin Tendulkar: क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर नजर आएंगे महान बल्लेबाज सचिन, इस लीग में बिखेरेंगे चमक, जानें
Mon, 30 Sep 2024 09:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:37 PM IST
सार
मास्टर ब्लास्टर ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले जिनमें 15921 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। वहीं, 463 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 18426 रन निकले जिनमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में जोर लगाने के लिए तैयार हैं। वह अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) के जरिए खेल में वापसी करेंगे। इस लीग का आयोजन साल के अंत मुंबई, लखनऊ और रायपुर में होगा। टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
गावस्कर भी होंगे इस लीग का हिस्सा
इस टूर्नामेंट का आयोजन हर साल किया जाएगा। यह सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर की योजना का हिस्सा हैं। पूर्व भारतीय कप्तान इस लीग के आयुक्त भी होंगे। इस संबंध में बात करते हुए तेंदुलकर ने कहा- पिछले दशक में टी20 क्रिकेट ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और इस खेल में नए प्रशंसकों को आकर्षित किया है। अब सभी उम्र के प्रशंसकों में नए प्रारूपों में पुरानी जंग को फिर से देखने की तीव्र इच्छा है।

वापसी पर सचिन और गावस्कर ने जताई खुशी
सचिन ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था। अब उन्होंने इस लीग में वापसी से पहले कहा- खिलाड़ी कभी भी दिल से रिटायर नहीं होते और उनके अंदर की प्रतिस्पर्धात्मक भावना मैदान पर वापस आने के लिए अवसर का इंतजार करती है। हमने जुनूनी प्रशंसकों और प्रतिस्पर्धी क्रिकेटरों के मिलन स्थल के रूप में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग की कल्पना की है।
गावस्कर ने आगामी लीग की तारीफ करते हुए कहा- अंतरर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग प्रशंसकों को उन दिग्गजों के करीब लाएगी, जिनके वे वर्षों से प्रशंसक रहे हैं। इससे उन्हें अपने नायकों को लाइव एक्शन में देखने का एक और सुनहरा अवसर मिलेगा।

सचिन का करियर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। मास्टर ब्लास्टर ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले जिनमें 15921 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। वहीं, 463 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 18426 रन निकले जिनमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा सचिन ने भारत के लिए एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला है।