{"_id":"6959d809f67fc56a9206bed8","slug":"former-australia-cricketer-damien-martyn-is-on-the-path-of-recovery-progressing-well-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damien Martyn: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की सेहत में हो रहा सुधार, परिवार ने दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Damien Martyn: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की सेहत में हो रहा सुधार, परिवार ने दी जानकारी
Sun, 04 Jan 2026 08:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:31 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी सामने आई है। मार्टिन की सेहत में अब सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
डेमियन मार्टिन
- फोटो : cricket.com.au
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन के परिवार के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मार्टिन को हाल ही में दिमागी बुखार (मेनिन्जाइटिस) का पता चलने के बाद गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दाएं हाथ के 54 साल के इस पूर्व बल्लेबाज ने 67 टेस्ट मैच खेले। वह अस्पताल में कोमा में थे। रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपने पहले बयान में क्रिकेटर के परिवार ने कहा , डेमियन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस पूर्व खिलाड़ी के परिवार ने अपने पहले सार्वजनिक बयान में गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।
मार्टिन का करियर
डार्विन में जन्मे मार्टिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1992-93 की सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने आखिरी टेस्ट एशेज 2006-07 में खेला जिसके बाद वह कमेंट्री करने लगे। उन्होंने 208 वनडे में 40.8 की औसत से रन बनाये और 1999 तथा 2003 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्य थे। उन्होंने 2003 फाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 88 रन बनाए थे जबकि अंगुली में फ्रैक्चर के बाद वह बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे।