{"_id":"b91f9c30ac383e9a4b307da95366d49d","slug":"for-film-promotion-ranbir-kapoor-reached-commentary-box-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को मैच जिताने कमेंट्री करने पहुंचे रणबीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत को मैच जिताने कमेंट्री करने पहुंचे रणबीर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों के सितारे और करोड़ो युवा दिलों की धड़कन रणबीर कपूर ने गुरूवार को सबका दिल एक बार फिर से चुरा लिया।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के बाद वर्ल्ड कप 2015 में रणवीर कपूर ने हिंदी भाषा में शोएब अख्तर और आकाश चोपड़ा के साथ कमेंट्री की।
रणवीर कपूर ने वर्ल्ड कप 2011 की अपनी यादों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से 2011 में वर्ल्ड कप की जीत के बाद भारत में नजारा था। मुबंई की सड़क पूरी तरह से नीली-नीली हो चुकी थी।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर भी भारत-बांग्लादेश के मैच के दौरान लांच किया गया। रणबीर कपूर ने इस दौरान अपनी पसंदीदा लाइन 'ये मारा चौका' भी बोली। इसे बोलने के बाद रणबीर कपूर ने बताया कि यह उनकी पसंदीदा लाइन थी जिसे वह बोलना चाहते थे।
विज्ञापन
संभवत भारत में बॉम्बे वेलवेट पहली ऐसी फिल्म होगी जिसके ट्रेलर को वर्ल्ड कप के दौरान किसी स्पोर्ट चैनल पर लांच किया गया है।
देखें फिल्म का ट्रेलर भी