{"_id":"a828d9d2-89b0-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"for-cricket-sachin-is-maradona-and-pele-put-together-says-allan-donald","type":"story","status":"publish","title_hn":"'माराडोना और पेले के बराबर हैं सचिन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'माराडोना और पेले के बराबर हैं सचिन'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 11 Mar 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने कहा कि सचिन के संन्यास लेने के बाद क्रिकेट की लोकप्रियता घट जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सचिन की लोकप्रियता फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी माराडोना और पेले के बराबर है। उन्होंने कहा, ‘सचिन की लोकप्रियता मैदान से परे है।
क्रिकेट में उनकी लोकप्रियता माराडोना और पेले को मिलाकर बनी लोकप्रियता के बराबर है। उनके संन्यास लेने से क्रिकेट की लोकप्रियता घट जाएगी। वह निश्चित रूप से अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं।’
46 वर्षीय डोनाल्ड ने कहा कि जब भी उनसे क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी के बारे में पूछा जाता है तो उनके दिमाग में सबसे पहले सचिन का नाम आता है।
मैं हमेशा से यह कहता रहा हूं और मुझे नहीं लगता कि भविष्य में मेरी इस सोच में बदलाव आएगा। डोनाल्ड ने कहा कि 1985 में मेरे दादा ने विजडन मैग्जीन के माध्यम से मेरा परिचय सचिन से कराया था। जब वह काउंटी में यार्कशायर के लिए खेल रहे थे तब मैंने पहली बार उन्हें देखा था। वह नंबर एक खिलाडी हैं।
विज्ञापन