फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो पांच कारण जिनकी वजह से चोटिल धवन की जगह विश्व कप में खेलेंगे ऋषभ पंत

Wed, 12 Jun 2019 04:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 12 Jun 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Five reason to play rishabh pant in place of injured shikhar dhawan in world cup 2019
ऋषभ पंत - फोटो : social Media

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोटिल शिखर धवन के कवर के रूप में भारत की विश्व कप टीम से जोड़ा गया है। खबर है कि पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड पहुंच जाएंगे। ऐसे में आइए जानते वो पांच कारण जिस वजह से पंत को धवन के कवर के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है।



बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए जब टीम चुनी गई थी तब चयनकर्ताओं ने पंत को नजरअंदाज कर दिनेश कार्तिक को चुना था। उस वक्त पंत को विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थी। 

Five reason to play rishabh pant in place of injured shikhar dhawan in world cup 2019
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

IPL 2019 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2019 में ऋषभ पंत का शानदार प्रदर्शन रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए पंत ने 16 मैचों में 162.66 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए। 

Five reason to play rishabh pant in place of injured shikhar dhawan in world cup 2019
रिषभ पंत (फाइल फोटो)

विकेटकीपिंग क्षमता

ऋषभ पंत के पास विकेटकीपिंग क्षमता लाजवाब है। वह 37 वर्षीय एमएस धोनी के विकल्प के रूप में साबित हो सकते हैं। अगर किसी मुकाबले में धोनी को रेस्ट करने की जरूरत हो तो पंत उनकी भूमिका आसानी से निभा सकते हैं। इतना ही नहीं पंत मिडिल ऑर्डर में भी अच्छी तरफ फिट बैठ सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five reason to play rishabh pant in place of injured shikhar dhawan in world cup 2019
ऋषभ पंत - फोटो : file photo

इंग्लैंड में शानदार पिछला रिकॉर्ड

21 साल के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का इंग्लैंड में शानदार रिकॉर्ड है। वह इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में शतक जड़ चुके हैं। वहां के पिच से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। इसके साथ ही वह बल्ले से रन बटोरना जानते हैं।

विज्ञापन
Five reason to play rishabh pant in place of injured shikhar dhawan in world cup 2019
rishabh pant

तेज गति से रन बनाने की क्षमता

अगर बिना किसी मशक्कत के छक्के मारने का सवाल है तो ऋषभ बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। कई मौके पर पंत ने अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता दिखाई है। धवन के न खेलने के चलते केएल राहुल रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे। तो पंत नंबर चार की भूमिका अदा कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed