फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   first time in an IPL season batsmen hits 1000 sixes 2018 record broken

IPL 2022: आईपीएल के एक सीजन में पहली बार लगे एक हजार छक्के, चार साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Mon, 23 May 2022 02:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 May 2022 02:09 PM IST
सार

आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक हजार से ज्यादा छक्के लग चुके हैं। आईपीएल में इतिहास में पहली बार एक सीजन में एक हजार से ज्यादा छक्के लगे हैं। इससे पहले 2018 में सबसे ज्यादा 872 छक्के लगे थे। आईपीएल 2022 में यह रिकॉर्ड 15 मई को ही टूट गया था। 
 

विज्ञापन
first time in an IPL season batsmen hits 1000 sixes 2018 record broken
हैदराबाद के खिलाफ छक्का लगाते लियम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में लीग मैच पूरे हो चुके हैं और मंगलवार से प्लेऑफ के मुकाबले शुरु हो रहे हैं। अब तक जोस बटलर और लियम लिविंगस्टोन जैसे बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की है और जमकर छक्के लगाए हैं। वहीं, युजवेन्द्र चहल और वनिंदू हसरंगा जैसे गेंदबाजों ने खूब विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2022 में किसी एक सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। इस सीजन एक हजार से ज्यादा छक्के लग चुके हैं। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी एक सीजन में एक हजार से ज्यादा छक्के लगे हैं। इस साल बल्लेबाजों ने 70 लीग मैचों में 1001 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगे थे। इस सीजन 60 मैचों में 872 छक्के लगे थे। आईपीएल 2022 में यह रिकॉर्ड 15 मई को 62वें मैच में ही टूट गया था। इसके बाद 70वें मैच में एक हजार छक्के भी पूरे हो गए। इन दो सीजन को छोड़ दिया जाए तो बाकी किसी भी सीजन में 800 छक्के भी नहीं लगे थे। आईपीएल 2019 में 784 छक्के लगे थे, जो कि सबसे ज्यादा छक्के का तीसरा सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड है। सबसे कम 506 छक्के आईपीएल 2009 में लगे थे।
विज्ञापन

 
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
छक्के मैच साल
1001 70 2022*
872 60 2018
784 60 2019
734 60 2020
734 75 2012
714 60 2014
705 59 2017

इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के बटलर के नाम
इंग्लैंड के जोस बटलर इस सीजन छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं। वहीं, लियम लिविंगस्टोन ने 34 छक्के लगाए हैं। इस सूची में आंद्रे रसेल 32 छक्कों के साथ तीसरे, केएल राहुल 25 छक्कों के साथ चौथे और रोवमन पॉवेल 22 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। हालांकि, अब रसेल, लिविंगस्टोन और पॉवेल को कोई मैच नहीं खेलना है। ऐसे में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड बटलर के नाम रहने की पूरी संभावना है, क्योंकि राहुल उनसे बहुत पीछे  हैं। 

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी चौके छक्के
जोस बटलर 14 56 37
लियम लिविंगस्टोन 14 29 34
आंद्रे रसेल 12 18 32
केएल राहुल 14 42 25
रोवमन पॉवेल 12 10 22
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed