फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   First test match was played in this day in india in year 1933 against england 

एशियाई सरजमीं पर आज ही के दिन साल 1933 में खेला गया था पहला टेस्ट, बने थे ये रिकॉर्ड

Fri, 15 Dec 2017 03:47 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
First test match was played in this day in india in year 1933 against england 
पहला टेस्ट मैच - फोटो : thenewsminute

इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत बतौर टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 140 साल पहले हुई थी। इन दो टीमों के बाद दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। जबकि टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में एंट्री बतौर छठी नेशनल टीम के रूप में हुई।

विज्ञापन


वहीं, एशियाई सरजमीं पर इंटरनेशनल क्रिकेट का आगमन 1877 में पहला टेस्ट खेले जाने के 56 साल बाद यानी की 1933 में आज ही (15 दिसंबर) के दिन आया। इन 5 दशक से ज्यादा के समय में दुनिया भर में 229 टेस्ट मैच खेले जा चुके थे और 230वां टेस्ट भारत में खेले जाने के साथ ही क्रिकेट में एशियाई युग की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ेंः- विराट के साथ क्रिकेट खेल चुके फिक्सर का दावा- IPL मैच भी कर चुका हूं फिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि टेस्ट में पदार्पण करने और मेजबानी के मामले में भारत एशियाई देशों की सूची में पहला देश है। हालांकि उसने अपना पहला मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ जून, 1932 में खेला था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके 1 साल बाद भारत को टेस्ट मैच की मेजबानी करने का मौका मिला। 

पहले टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका बॉम्बे जिमखाना ग्राउंड (अब मुंबई) को मिला

First test match was played in this day in india in year 1933 against england 
बॉम्बे जिमखाना ग्राउंड - फोटो : twitter

1933 में साल के अंत में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई और दोनों के बीच भारत में खेले गए पहले टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका बॉम्बे जिमखाना ग्राउंड (अब मुंबई) को मिला। मैच को देखने का क्रेज कुछ इस कदर था कि रोजाना करीब 10 हजार लोग स्टेडियम पहुंच जाया करते थे।

15 दिसंबर से शुरू हुआ यह ऐतिहासिक मैच 4 दिन चला। मैच में भारत की ओर से लाला अमरनाथ, जय लक्ष्मीदास, विजय मर्चेंट, रामजी लाढ़ा, रुस्तमजी जमशेद जी ने टेस्ट करियर की शुरुआत की, जिसमें लक्ष्मीदास, रामजी और रुस्तमजी के लिए पहला टेस्ट ही उनका आखिरी मैच साबित हुआ था।

टीम इंडिया के कप्तान सीके नायडू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन पूरी टीम 91.2 ओवर में 219 रन बनाकर आउट हो गई। लाला अमरनाथ ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया के स्कोर के ठीक डबल करते हुए 438 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी भारत कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 258 रन पर आउट हो गई थी। 

लाला अमरनाथ ने खेली शानदार शतकीय पारी

First test match was played in this day in india in year 1933 against england 
पहला टेस्ट मैच - फोटो : GrabOn Blog

टीम इंडिया की दूसरी पारी की खासियत यह रही लाला अमरनाथ ने 118 रनों की शतकीय पारी खेली। वह पदार्पण टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए कप्तान नायडू (67) के साथ 186 रनों की साझेदारी कर टीम की खस्ताहाल हालत को थोड़ा बेहतर करने की कोशिश की। हालांकि दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला। जीत के लिए मिले 40 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया।

टेस्ट के इतिहास में मैच के दौरान पहला रविवार इसी मैच के दौरान पड़ा था। हालांकि, 15 दिसंबर को शुक्रवार था, और 17 को रविवार पड़ा था। यह बेहद दिलचस्प था कि पहली बार कोई टेस्ट रविवार को खेला गया। इससे पहले खेले गए 229 टेस्ट में एक भी दिन का खेल रविवार को नहीं खेला गया था, क्योंकि इस दिन को छुट्टि के रूप में रखा जाता था और मैच नहीं खेला जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed