{"_id":"5aefef4c-9e29-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"first-match-loss-will-be-lucky-for-pune-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से बदलेगा पुणे वॉरियर्स का भाग्य?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार से बदलेगा पुणे वॉरियर्स का भाग्य?
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Apr 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 22 रनों से मिली हार के साथ पुणे वॉरियर्स ने आईपीएल-6 का सफर शुरू किया है। लेकिन यह हार पुणे के लिए वरदान साबित हो सकती है।
विज्ञापन
पिछले दो सत्र (2011-12) में पुणे वॉरियर्स ने शुरुआती दो मैच जीतकर आईपीएल सफर की शुरुआत की थी। लेकिन दोनों बार यह टीम सबसे फिसड्डी रही थी।
आईपीएल-6 में पुणे को पहले ही मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है हार का यह 'टोटका' पुणे के लिए 'लकी' साबित होगा और यह टीम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
2011 का सफर
2011 में पुणे वॉरियर्स पहली बार आईपीएल में हिस्सा ली थी। पुणे ने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से रौंद दिया था।
जबकि दूसरे में कोच्चि टस्कर्स को 4 विकेट हराया था। इसके बाद पुणे को लगातार 7 हार झेलनी पड़ी। आखिरकार पुणे14 मैचों में केवल चार जीत सकी।
2012 का सफर
2012 में भी पुणे वॉरियर्स ने शुरुआत के दो मैच जीतकर सफर शुरू किया। पहले मैच में पुणे ने मुंबई इंडियंस को 28 रन से पीटा तो दूसरे में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन
लगातार दो जीत के बावजूद पुणे वॉरियर्स टूर्नामेंट की सबसे पिछड़ी टीम रही। आईपीएल-5 के 16 मैच में से वॉरियर्स केवल 4 जीत पाई थी।