भज्जी का नेताओं पर ताना- '50 लाख की आबादी वाले देश ने खेला फाइनल, हम खेल रहे हिंदू-मुस्लिम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को रविवार रात फ्रांस के रूप में अपना नया फुटबॉल विश्व विजेता मिल गया। मास्को में हुए खिताबी मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस ने 1998 के बाद दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाई।
दिलचस्प बात थी कि फाइनल गंवाने वाला क्रोएशिया महज 50 लाख आबादी वाला एक छोटा सा देश है। इससे ज्यादा आबादी देहरादून-सहारनपुर जैसे शहर की होगी। इस छोटे से देश के बड़े कारनामे से प्रभावित होकर ही भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने फाइनल मुकाबले से पहले देश की राजनीति पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था, जो अब एक दिन बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
भज्जी ने लिखा था कि, 'लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है'। इसके साथ ही हरभजन सिंह ने हैशटैग सोच बदलो देश बदलो भी लिखा था।
लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 15, 2018
और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है।#soch bdlo desh bdlega
अब भले ही क्रोएशिया फाइनल हार चुका हो, लेकिन हरभजन सिंह के इस ट्वीट ने सभी का दिल जीत लिया। समाज की दूषित राजनीति को आइना दिखाने वाले टर्बनेटर के इस ट्वीट को लोग जमकर रिट्वीट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बता दें कि बीते कुछ समय से देश की आंतरिक एकता कई बार तार-तार हुई है। हिंदुस्तान के लगभग हर कोने से सांप्रदायिक हिंसा की खबर आए दिन आते ही रहती हैं।