फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 World Cup: England and Spain set up for final today

आज मिलेगा फीफा U-17 का वर्ल्ड चैंपियन, इंग्लैंड-स्पेन के बीच होगी कांटे की टक्कर

Sat, 28 Oct 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Sat, 28 Oct 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 World Cup: England and Spain set up for final today
फीफा अंडर-17 - फोटो : twitter

फुटबॉल के इतिहास में भारत पहली बार फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल की मेजबानी कर रहा है। 6 अक्टूबर से चल रहे फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का मुकाबला अब फाइनल तक पहुंच गया है। 23 दिनों के इस टूर्नामेंट में कुल 52 मैचों में से अब तक 51 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में शामिल 24 टीमों में बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले के लगभग तीन सप्ताह बाद केवल इंग्लैंड और स्पेन ही खिताबी दौड़ में बची हुई है। कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में आज दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: ब्रूस्टर की हैट्रिक, ब्राजील को मात देकर पहली बार फाइनल में इंग्लैंड
विज्ञापन
विज्ञापन


रियान ब्रूस्टर की लगातार दूसरी हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड ने तीन बार खिताब जीत चुकी ब्राजील को 3-1 से हराकर पहली बार फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। ब्रूस्टर ने 10वें, 39वें और 77वें मिनट में गोल किए। वहीं, स्पेन ने सेमीफाइनल में माली को 3-1 से हराया। 

ब्रूस्टर के टूर्नामेंट में अब सात गोल हो चुके हैं। ब्राजील की तरफ से एकमात्र गोल वेस्ली ने 21वें मिनट में किया। वहीं, स्पेन की तरफ से अबेल रुईज ने 19वें और 43वें मिनट में तथा फेरेन टोरेस 71वें मिनट में गोल किया।

FIFA U-17 World Cup: England and Spain set up for final today
फीफा अंडर-17 - फोटो : indian express

गौरतलब है कि इंग्लैंड चौथी बार इस टूर्नामेंट में खेल रहा है, लेकिन वह पहली बार फाइनल में पहुंचा है। जबकि स्पेन इससे पहले 1991, 2003 और 2007 में उप विजेता रहा चुका है। यह पहला मौका है जब यूरोप की दो टीमें फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगी। 

बता दें कि 17 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के इस वर्ल्ड कप का आयोजन 6 से चल रहा है। और आज फाइनल मुकाबला है। 23 दिनों तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप का मुकाबला भारत के छह शहरों में हुआ।  इस वर्ल्ड कप में 6 कन्फेडरेशन देशों (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ओसानिया, साउथ अमेरिका और कैरिबियन देश) की कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया।

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 24 टीमों को 06 ग्रुप में बांटा गया। फिलहाल 24 टीमों में से केवल दो टीमें बची हैं जिसका मुकाबला आज कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शाम 8 बजे से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed