{"_id":"59f091cc4f1c1b76678b7595","slug":"fifa-u-17-wc-2017-with-brewster-s-heroic-show-england-storms-into-final-beating-brazil-by-3-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 WC:'ब्रूस्टर शो' के आगे फीका पड़ा 'साम्बा मैजिक', पहली बार फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 WC:'ब्रूस्टर शो' के आगे फीका पड़ा 'साम्बा मैजिक', पहली बार फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड फुटबॉल टीम
- फोटो : FIFA
फीफा अंडर -17 विश्वकप के कोलकाता में खेले गएसेमीफाइनल में ब्रूस्टर की हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड ने ब्राजील को मात देकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। पूरे मैच में इंग्लैंड की टीम भारी रही।पहले हॉफ में इंग्लैंड ने ब्राजील के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना ली थी। इंग्लैंड के लिए ब्रूस्टर मैच के हीरो रहे। उन्होंने मैच के दसवें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल कर इंग्लैंड को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद ब्राजील ने जवाबी हमला करते हुए 1-1 की बराबरी कर ली। वेस्ली ने ब्राजील ने लिए 21वें मिनट में गोल किया। इसके बाद भी इंग्लैंड का आक्रमण नहीं रुका और 39 वें मिनट में ब्रूस्टर ने मैच में दूसरा गोल कर एक बार फिर इंग्लिश टीम को बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में केवल एक गोल हुआ वह भी ब्रूस्टर के नाम रहा। 77वें मिनट में किए इस गोल की बदौलत अपनी हैट्रिक पूरी की और इंग्लैंड को पहली बार फाइनल में जगह दिला दी।
फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला 28 अक्टूबर को आज रात मुंबई में स्पेन और माली के बीच खेले जाने दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।