{"_id":"5bb74d8d867a553d0771a0b2","slug":"fans-try-to-click-selfie-with-virat-kohli-during-first-day-of-rajkot-test-against-wi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली संग सेल्फी लेने बीच मैदान में पहुंचे दो फैन, फिर किया कुछ ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली संग सेल्फी लेने बीच मैदान में पहुंचे दो फैन, फिर किया कुछ ऐसा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान में क्रिकेट को धर्म और खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सिर-आंखों पर बिठा देते हैं। ऐसा ही नजारा राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान देखने को मिला।
विज्ञापन
मामला टेस्ट के पहले दिन का है। जब विराट कोहली के दो फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान पर पहुंच गए। दरअसल, उस वक्त भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
मैदान पर पहुंच कर इन युवकों ने विराट कोहली के साथ सेल्फी लेना भी शुरू कर दिया और वह इसमें कामयाब रहे। हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मियों ने मैदान में पहुंचकर इन युवकों को बाहर किया।
विज्ञापन
इन युवकों की वजह से कुछ देर खेल रूका रहा। इसके पहले भी आईपीएल के दौरान कोहली का एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया था और विराट के पैर छूने लगा था।
अब मैच के दूसरे दिन विराट ने 139 रन की जबरदस्त शतकीय पारी खेली और इस दौरान विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान अपने नाम किए।