फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fans Shocked as Sachin Tendulkar Says “Should I Send Aadhar Too?”, Pulls Steve Bucknor’s Leg

Sachin Tendulkar: 'आधार भी भेजूं क्या?' सचिन तेंदुलकर का मजेदार जवाब, फैंस हैरान; अंपायर बकनर पर भी ली चुटकी

Tue, 26 Aug 2025 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Aug 2025 09:51 AM IST
सार

सचिन ने तुरंत एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे स्क्रीन पर दर्शाए गए सवाल की ओर इशारा कर रहे थे। इससे साबित हो गया कि सच में वही आस्क मी एनिथिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Fans Shocked as Sachin Tendulkar Says “Should I Send Aadhar Too?”, Pulls Steve Bucknor’s Leg
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Reddit

विस्तार

क्रिकेट के 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रेडिट पर होने वाले आस्क मी एनिथिंग (Ask Me Anything/AMA) सेशन के दौरान एक फैन के सवाल पर जो मजेदार प्रतिक्रिया दी, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, इस AMA के दौरान एक फैन ने हल्की-फुल्की शरारती अंदाज में शक के साथ पूछा, 'क्या आप सच में सचिन तेंदुलकर ही हो? जो आस्क मी एनिथिंग सेशन कर रहा? कृपया अपनी पहचान की पुष्टि के लिए वॉइस नोट भेज दें।' 

विज्ञापन

सचिन का फैन को मजेदार जवाब
इस पर सचिन ने तुरंत एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे स्क्रीन पर दर्शाए गए सवाल की ओर इशारा कर रहे थे। इससे साबित हो गया कि सच में वही आस्क मी एनिथिंग कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'अभी आधार भी भेजूं क्या?'  इस चुटीले जवाब ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। इस मजाकिया पल ने स्पष्ट कर दिया कि सचिन में न सिर्फ क्रिकेट का हुनर है, बल्कि प्रतिक्रियाओं में भी उनके आत्मविश्वास और हास्य प्रवृत्ति की झलक मिलती है। उन्होंने फैन के भरोसे जिस अंदाज में जीता, उसे सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यह उनकी सहजता और जिंदादिली ही है, जिसकी वजह से वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने।

Latest and Breaking News on NDTV

विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर बकनर पर भी ली चुटकी
इस हास्यपूर्ण पल के अलावा AMA सेशन में सचिन ने कई दिलचस्प और व्यक्तिगत चर्चाएं भी कीं। उन्होंने इस सेशन के दौरान पुरानी यादें भी ताजा कीं। सचिन ने अपनी सबसे यादगार पारी और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में एमएस धोनी को ऊपर भेजने की भूमिका जैसे चर्चित विषयों पर भी खुलकर बातचीत की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने अंपायर स्टीव बकनर पर मजेदार टिप्पणी करते हुए कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं तब उन्हें बॉक्सिंग के दस्ताने पहनवा दो, ताकि वह अंगुली न उठा सकें।

विज्ञापन

रूट के 13000+ रन पर बोले सचिन
सचिन ने उस खास पल को याद किया जब उन्हें एहसास हुआ कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट भविष्य में इंग्लैंड की टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी और कप्तान बनेंगे। सचिन ने लिखा, '13,000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार करना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और रूट अब भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

सचिन ने बताया, 'जब मैंने उन्हें पहली बार 2012 में नागपुर टेस्ट (डेब्यू मैच) में खेलते देखा, तो मैंने अपने साथियों से कहा था कि वह रूट में इंग्लैंड के भविष्य के कप्तान को देख रहे हैं। उन्होंने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उनकी विकेट को पढ़ने की क्षमता और स्ट्राइक को रोटेट करने का अंदाज बेजोड़ है। उसी पल मुझे यकीन हो गया था कि जो रूट एक बड़े खिलाड़ी बनेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed