फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fan enters Indian Team dressing room during Indore test takes selfie with Cheteshwar Pujara

Indore Test: भारतीय टीम की सुरक्षा में फिर सेंध, ड्रेसिंग रूम में घुसे फैन, पुजारा के साथ सेल्फी ली, मचा बवाल

Sat, 04 Mar 2023 03:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 03:12 PM IST
सार

इंदौर में टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक फैन भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में घुस गया। फैन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद भारतीय टीम की सुरक्षा को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Fan enters Indian Team dressing room during Indore test takes selfie with Cheteshwar Pujara
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम की सुरक्षा का मामला एक बार फिर चर्चा में है। टीम इंडिया की सुरक्षा में सेंध लगी है और इस बार एक फैन भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में घुस गया। फैन ने टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ सेल्फी भी ली। हालांकि, स्टेडियम से जुड़े अधिकारियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में घुसने वाले फैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में सिर्फ एक फैन घुसा था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो फैन टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के अंदर गए थे। दोनों फैन किचन के रास्ते ड्रेसिंग रूम तक पहुंचे थे। ड्रेसिंग रूम में घुसने वाले फैंस का नाम जावेद और कय्यूम है। दोनों इंदौर के मेवाती मोहल्ले में रहते हैं। जावेद ठेला लगाने का काम करता है। ये दोनों गुरुवार के दिन का खेल खत्म होने से पहले लगभग शाम 4:30 बजे भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में घुसे थे।
विज्ञापन

इंदौर टेस्ट में भारत हारा, पिच पर उठे सवाल
इंदौर में पिच से पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को जमकर मदद मिल रही थी। पिच में असामान्य उछाल था। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजों का सामना करने में परेशानी हुई। भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 109 रन पर सिमट गई। 22 रन बनाने वाले कोहली टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। कुह्नेमैन को पांच और लियोन को तीन विकेट मिले। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बना दिए। उस्मान ख्वाजा ने 60 और लाबुशेन ने 31 रन बनाए। भारत के लिए जडेजा ने चार और अश्विन-उमेश ने तीन-तीन विकेट लिए। 

भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में भारत के लिए पुजारा ने सबसे ज्यादा 59 और श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने आठ विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के तीसरे दिन एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने नाबाद 49 और मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 28 रन बनाए। यह मैच जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, इंदौर की पिच को आईसीसी ने खराब बताया और दूसरी बार ऐसा होने पर इंदौर के मैदान पर बैन लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed