{"_id":"60ca055ae3ff345c1c78d529","slug":"faf-du-plessis-ruled-out-of-remainder-of-psl-2021-after-terrible-collision-with-teammate","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSL 2021: बाकी बचे मैचों में नहीं खेलेंगे डुप्लेसिस, टूर्नामेंट से हुए बाहर, लौटेंगे स्वदेश ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL 2021: बाकी बचे मैचों में नहीं खेलेंगे डुप्लेसिस, टूर्नामेंट से हुए बाहर, लौटेंगे स्वदेश
Wed, 16 Jun 2021 07:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:36 PM IST
सार
रविवार को पीएसएल मैच के दौरान पेशावर जल्मी टीम के खिलाफ बाउंड्री रोकते हुए डुप्लेसिस की टक्कर क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के अपने साथी मोहम्मद हसनेन के साथ हो गई थी, जिसके बाद वह कनकशन का शिकार हो गए।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के एक मैच के दौरान कनकशन का शिकार होने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस बाकी बचे टी-20 टूर्नामेंट से बुधवार को बाहर हो गए। रविवार को पीएसएल मैच के दौरान पेशावर जल्मी टीम के खिलाफ बाउंड्री रोकते हुए डुप्लेसिस की टक्कर क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के अपने साथी मोहम्मद हसनेन के साथ हो गई थी, जिसके बाद वह कनकशन का शिकार हो गए।
विज्ञापन
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, 'रविवार को पेशावर जल्मी के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच में कनकशन का शिकार होने वाले फाफ डुप्लेसिस टीम के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। वह आज रात दक्षिण अफ्रीका लौट जाएंगे।' टक्कर के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान कुछ मिनट तक जमीन पर गिरे रहे जबकि टीम के फिजियो ने उनकी जांच की। डुप्लेसिस इसके बाद टीम डगआउट में चले गए और उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। डुप्लेसिस ने बाद में उसी दिन ट्वीट किया था कि वह अस्पताल से लौट चुके हैं और उबर रहे हैं।
विज्ञापन