Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Faf du Plessis pulls out of IPL 2026 auction commits to playing in Pakistan Super League know

Faf Du Plessis-IPL 2026: आईपीएल के अगले सत्र में नहीं खेलेंगे फाफ डुप्लेसिस, पाकिस्तान सुपर लीग को दी तरजीह

Sat, 29 Nov 2025 07:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Nov 2025 07:21 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2026 में नहीं खेलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह आईपीएल के बजाय पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे।

विज्ञापन
Faf du Plessis pulls out of IPL 2026 auction commits to playing in Pakistan Super League know
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2026 में नहीं खेलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह आईपीएल के बजाय पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे। आईपीएल 2025 में डुप्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

नीलामी के लिए नहीं किया रजिस्टर
डुप्लेसिस ने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वह आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर (अबु धाबी) को होने वाली नीलामी में भाग लेंगे। वह आईपीएल की जगह पीएसएल में भाग लेंगे। डुप्लेसिस ने कहा, 'आईपीएल में 14 सीजन के बाद मैंने इस साल अपना नाम नीलामी में नहीं डालने का फैसला किया है। यह लीग मेरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रही है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे वर्ल्ड-क्लास टीममेट्स के साथ, शानदार फ्रेंचाइज़ी के लिए, और ऐसे प्रशंसकों के सामने खेलने का मौका मिला जिनका पैशन किसी और चीज जैसा नहीं है।'

उन्होंने कहा कि वह इस सीजन आईपीएल में नहीं खेलेंगे लेकिन यह भारत के लिए विदाई नहीं है। डुप्लेसिस ने आगे कहा, 14 साल एक लंबा समय है, और मुझे इस बात पर गर्व है कि यह चैप्टर मेरे लिए क्या मायने रखता है। भारत मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, और यह निश्चित रूप से विदाई नहीं है, आप मुझे फिर से देखेंगे।' इससे पहले भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल चुके हैं। 2019 और 2021 में वह पेशावर जाल्मी और क्वेट्टा ग्लैडिएटर्स के लिए खेले थे। अब वह नए सफर के लिए तैयार हैं।
 

#PSLNewEra pic.twitter.com/Vqo8fFUjOs

— Faf Du Plessis (@faf1307) November 29, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

डुप्लेसिस का आईपीएल करियर
41 वर्षीय बल्लेबाज डुप्लेसिस आईपीएल में चार टीमों का हिस्सा रहे, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं। अब तक खेले 154 मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 39 अर्धशतकों की मदद से 4773 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed