फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   faf du plessis named as south africa test captain for india tour

भारत दौरे के लिए डु प्लेसिस के पास रहेगी टेस्ट की कप्तानी, छोटे प्रारूपों में किसी और को मिलेगी कमान

Wed, 07 Aug 2019 04:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 07 Aug 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
faf du plessis named as south africa test captain for india tour
फाफ डु प्लेसी - फोटो : BCCI

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के कार्यवाहक निदेशक कोरी वान जिल ने कहा कि अक्तूबर में होने वाले भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में फाफ डु प्लेसिस कप्तान बने रहेंगे लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में यह जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जा सकती है। 

विज्ञापन


विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद कोच ओट्टिस गिब्सन और उनके कोचिंग सदस्यों की विदाई तय होने के बाद वान जिल ने कहा कि वह एक-दो दिनों में चयन बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें 2023 विश्व कप को लेकर चर्चा भी की जाएगी।
विज्ञापन


वान जिल ने कहा कि फाफ टेस्ट टीम के कप्तान होंगे, लेकिन हमें भविष्य की तरफ देखना होगा और 2023 (एकदिवसीय विश्व कप) की योजना पर काम करना होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले तीन टी-20 मैचों की शृंखला खेलेगी। टेस्ट शृंखला दो अक्तूूबर से शुरू होगी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम का पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांग मोरो ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि दिसंबर में इंग्लैंड दौरे से पहले फुटबॉल शैली के अनुसार टीम का कायाकल्प होगा। सीएसए ने रविवार को कहा था कि उनकी योजना फुटबॉल प्रबंधन की तरह शैली अपनाने की है जहां टीम मैनेजर के पास कोचिंग सदस्यों और तीनों प्रारूपों के कप्तानों को चुनने का अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed