{"_id":"680a275819e7492535057b54","slug":"eyes-on-pakistani-cricketers-double-standard-no-statement-for-those-who-died-in-pahalgam-terrorist-attack-ipl-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK क्रिकेटरों का दोहरा चरित्र!: विश्व कप में फलस्तीन का किया था समर्थन, लेकिन पहलगाम हमले पर कोई पोस्ट नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK क्रिकेटरों का दोहरा चरित्र!: विश्व कप में फलस्तीन का किया था समर्थन, लेकिन पहलगाम हमले पर कोई पोस्ट नहीं
Thu, 24 Apr 2025 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:38 PM IST
सार
फलस्तीन का समर्थन करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों का अब दोहरा चरित्र सामने आया और उनके तथाकथित मानव मूल्यों को लेकर बयानों का भी पर्दाफाश हो गया है।
विज्ञापन
बाबर, रिजवान, शादाब, रऊफ और शाहीन
- फोटो : ANI
विस्तार
पहलगाम में आतंकी हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। हर कोई आतंकियों की इस कायराना हरकत पर आक्रोश व्यक्त कर रहा है। इस हमले में 26 मासूमों की जान चली गई। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल रहे। हालांकि, 2023 वनडे विश्व कप के दौरान फलस्तीन के लिए समर्थन दिखाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों की ओर से कोई पोस्ट नहीं आया है। उन्होंने यहां आतंकी हमले की कोई निंदा नहीं की है। इससे पाकिस्तानी क्रिकेटरों का दोहरा चरित्र सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में आतंकियों के पाकिस्तानी होने और वहीं से ट्रेनिंग लेने की बात भी सामने आई है, लेकिन पीड़ितों को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने कोई पोस्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
वनडे विश्व कप में किया था पोस्ट
बात साल 2023 में भारत में हुए वनडे विश्व कप की है। विश्व कप के बीच में ही आईसीसी द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने फलस्तीन के समर्थन में पोस्ट किए थे। पाकिस्तान के शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज, सलमान अगा और इफ्तिखार अहमद जैसे बड़े खिलाड़ियों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के साथ-साथ इंस्टाग्राम अकाउंट से फलस्तीन के झंडे का फोटो शेयर किया था। इतना ही नहीं ऑलराउंडर इमाद वसीम, पेस बॉलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ, संन्यास ले चुके अजहर अली और उसामा मीर ने भी फलस्तीन का झंडा शेयर किया था।

Yograj on Arjun Tendulkar: 'अगले क्रिस गेल बन सकते हैं अर्जुन, बस करना होगा यह काम', योगराज सिंह ने बताया कैसे
रिजवान ने भी किया था गाजा का समर्थन
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज और वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत और अपने शतक को गाजा को समर्पित किया था। श्रीलंका के खिलाफ मैच में रिजवान ने शतक जड़ा था। उन्होंने नाबाद 131 रन की पारी खेली थी। इस पारी के बाद रिजवान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा- यह जीत गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं।'

नारे लगाने या पोस्टर्स पर थी पाबंदी
वनडे विश्व कप 2023 के दौरान कई मौकों पर इस्राइल-हमास युद्ध से जुड़े प्लेकार्ड और पोस्टर्स को मैदान में पकड़ा गया था। आईसीसी ने इस पर रोक लगाई थी। सिर्फ प्लेकार्ड ही नहीं, इस्राइल या फलस्तीन के समर्थन में किसी भी तरीके के नारे लगाने पर पाबंदी लगाई गई थी। इस्राइल और हमास के बीच युद्ध में हजारों लोगों की मौत हुई थी। इस युद्ध के दौरान गाजा के अल-अहली अस्पताल में विस्फोट हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। इस हमले का आरोप हमास और इस्राइल एक दूसरे पर मढ़ते दिखे थे।
सिर्फ हफीज ने किया पोस्ट
हालांकि, फलस्तीन का समर्थन करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों का अब दोहरा चरित्र सामने आया और उनके तथाकथित मानव मूल्यों को लेकर बयानों का भी पर्दाफाश हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और प्रोफेसर के नाम से मशहूर मोहम्मद हफीज ने ही सिर्फ इस घटना की निंदा की है। उन्होंने लिखा- दुखी हूं और दिल टूट गया। #पहलगाम आतंकी हमला। इसके अलावा किसी का पोस्ट नहीं आया। पाकिस्तानी खिलाड़ी फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में व्यस्त हैं।
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, राजीव शुक्ला ने कही यह बात

भारतीय क्रिकेटर्स ने भी निंदा की
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा था, 'मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।' गंभीर के अलावा कई और क्रिकेटरों ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी। इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंध पूरी तरह समाप्त करने की मांग की।
वहीं, तेंदुलकर ने लिखा, 'पीड़ित परिवार अकल्पनीय कष्ट से गुजर रहे होंगे। भारत और दुनिया भर में लोग इस कठिन समय में उनके साथ हैं। हम इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और न्याय की प्रार्थन करते हैं।' विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना। जिन परिवार के लोगों ने इस कायरतापूर्ण हमले में अपनी जान गंवाई है, उनके लिए प्रार्थना करता हूं और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी प्रार्थना करता हूं।'