फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview

Exclusive: दानिश कनेरिया बोले- भारत-पाक सीरीज के लिए इमरान खान करें बात, जानिए IPL vs PSL पर क्या-क्या कहा?

Fri, 14 Jan 2022 01:31 PM IST
Rohit Raj रोहित राज
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:31 PM IST
सार

अमर उजाला ने दानिश कनेरिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान भारत-पाकिस्तान सीरीज, आईपीएल बनाम पीएसएल, भारत के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ट्वीट और टीम इंडिया के सामने पाकिस्तानी टीम कहां टिकती है, सहित कई मामलों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview
दानिश कनेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। इस दौरान दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने हुई हैं और उस मैच से बड़ा आर्थिक लाभ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को हुआ है। पाकिस्तानी टीम लंबे समय भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलना चाहती है। इसके समर्थन में पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया भी हैं। अमर उजाला ने दानिश से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। बातचीत में भारत-पाकिस्तान सीरीज के अलावा, आईपीएल बनाम पीएसएल, भारत के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ट्वीट और टीम इंडिया के सामने पाकिस्तानी टीम कहां टिकती है, सहित कई मामलों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


नीचे पढ़िए कनेरिया का पूरा इंटरव्यू: 

सवाल: भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अब तक आप किसे आगे मान रहे हैं?


कनेरिया: सेंचुरियन, जोहानिसबर्ग और अब केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका खेलने के लिए आसान देश नहीं है। खासकर एशियाई देशों का प्रदर्शन वहां उतना शानदार नहीं रहा है। भारतीय टीम ने वहां अब तक बेहतर खेल दिखाया है, लेकिन सीरीज नहीं जीत पाई है। भारत को इस सीरीज में सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना मध्यक्रम में करना पड़ रहा है। वह उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनी हुई है। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली। कोहली लंबे समय से 50-60 रन तो बना रहे हैं, लेकिन उसे 100 में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, नीचे ऋषभ पंत बड़ी समस्या बने हुए हैं। सुनील गावस्कर ने भी कहा है कि उन्हें जिम्मेदार बनना होगा, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट जिम्मेदारी का नाम है। उनके पास ऋद्धिमान साहा भी हैं, जो एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत के पक्ष में एक ही बात जाती है कि वे कभी भी मैच को पलट सकते हैं। 
विज्ञापन


अब अगर गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। टीम इंडिया ने उमेश यादव को इस टेस्ट (केपटाउन) में शामिल कर साहसी फैसला किया है। वे पांच गेंदबाजो के साथ गए हैं। अफ्रीकी परिस्थितियों में गेंदबाजों पर सबकुछ निर्भर करता है। ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया के लिए यह सीरीज अब तक 50-50 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल: केपटाउन में विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर क्या कहेंगे?
कनेरिया:  विराट कोहली के 79 रन शतक के बराबर थे। वे खुद को साबित करना चाहते थे। न्यूलैंड्स का विकेट इतना आसान नहीं है। जिस तरह कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे उसे खेलना आसान नहीं था। कोहली पूरी तरह लय में थे। उनमें यह दिख रहा था कि बड़ी पारी खेलना चाहते थे। गेंद का इंतजार कर रहे थे। यह देखने में मजा आ रहा था कि एक तरफ रबाडा गेंदबाजी कर रहे थे तो दूसरी ओर कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे।

Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview
पीएसएल - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल:  पीएसएल के बारे में क्या कहना चाहेंगे? उनके ड्रॉफ्ट को देखकर लगा कि किसी राज्य संघ का कार्यक्रम हो। क्या आपको लग रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीएसएल को आईपीएल की तरह बनाने में रमीज राजा नाकाम रहे हैं?

कनेरिया: मैं रमीज भाई (रमीज राजा) को तो दोष नहीं दूंगा। पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) की तुलना आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) से नहीं की जा सकती है। आईपीएल के मुकाबले पीएसएल कहीं नहीं टिकती है। आईपीएल में मुनाफा बहुत ज्यादा है। उसके लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने देश का भी मैच छोड़ देते हैं। बिजनेसमैन जितना पैसा आईपीएल में लगाते हैं उतना पीएसएल में नहीं है। पीएसएल ड्रॉफ्ट को देखकर वास्तव में लग रहा था कि यह किसी राज्य संघ का कार्यक्रम हो। ड्रॉफ्ट में कोई बड़े खिलाड़ी नहीं थे। 

आईपीएल की तरह कोई खिलाड़ी पीएसएल को खेलने के लिए अपने देश का मैच नहीं छोड़ते। इसका सीधा कारण है कि पीएसएल अभी आईपीएल की तरह बड़ा ब्रांड नहीं बना है। आईपीएल में दो नई टीमें आने वाली हैं और पीएसएल में अभी तक एक भी टीम नहीं बढ़ी है। इस लीग में तीन नाम सामने आते हैं। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी। दूसरी ओर, आईपीएल में देखें तो इतने अच्छे प्लेयर हैं कि दो टीम इंडिया बन सकती है।

Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल:  क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका मिलना चाहिए?
कनेरिया: मैं समझता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अगर आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा तो शानदार होगा। वे वहां जाकर खेलेंगे और सीखेंगे। आईपीएल में मौजूदा समय के बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हैं। दूसरी ओर, पीएसएल में संन्यास ले चुके खिलाड़ी आते हैं। अगर बड़े खिलाड़ी आते हैं तो एक-दो मैचों के बाद चले जाते हैं। पाकिस्तान में बहुत सारे लोग पीएसएल के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बड़े खिलाड़ी नहीं दे पा रहे हैं। रमीज भाई ने भी कहा था कि अगर भारत के बिजनेसमैन पैसा देना बंद कर दें तो पाकिस्तान की क्रिकेट मुश्किल में पड़ जाएगी। इससे साफ जाहिर होता है कि हम कहां खड़े हैं।

पाकिस्तान से बेहतर भारत के घरेलू टूर्नामेंट होते हैं। भारतीय टीम में रणजी ट्रॉफी से कई खिलाड़ी आते हैं, लेकिन पाकिस्तान के कायद-ए-आजम ट्रॉफी से खिलाड़ी ही नहीं आते हैं। वहां के टॉप-5 गेंदबाज और टॉप-5 बल्लेबाजों को कोई पूछता ही नहीं है। पहले पाकिस्तान की ए टीम भारत के दौरे पर जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है।

Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview
इमरान खान और रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल:  क्या भारत के खिलाफ नहीं खेलना पाकिस्तान को संकट में डाल रहा है? आप बांग्लादेश, जिम्बाब्वे या केन्या के खिलाफ खेलकर आगे नहीं बढ़ सकते हैं। क्या आपको लग रहा है कि भारत के खिलाफ सीरीज होनी चाहिए?

कनेरिया:
मेरे ख्याल से भारत के खिलाफ सीरीज होनी चाहिए। यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के खिलाफ सिर्फ आईसीसी इवेंट में जो मैच होता है उसका मार्केट वैल्यू बहुत ज्यादा है। इस पर रमीज भाई को विचार करना चाहिए। मौजूदा समय में दोनों बोर्ड के चेयरमैन पूर्व टेस्ट खिलाड़ी हैं। साथ में क्रिकेट खेले हैं और दोस्ती भी हैं। उम्मीद है कि मिलकर कुछ हल निकालेंगे।

सवाल: क्या प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत-पाकिस्तान सीरीज को लेकर पहल की है?
कनेरिया:
इस बारे में मुझे कोई आइडिया तो नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान होने के नाते उन्हें बोर्ड और रमीज भाई के साथ मिलकर भारत के खिलाफ सीरीज के लिए प्लान बनाना चाहिए। भारतीय बोर्ड भी इस बारे में आगे बढ़े तो बेहतर होगा, क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच मैच में स्टार खिलाड़ी बनते हैं। इसके अलावा सीरीज आर्थिक रूप से भी काफी फायदा पहुंचाती है।

Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल: शाहीद अफरीदी और शोएब अख्तर अक्सर भारत के खिलाफ ट्वीट करते हैं? क्या भारत के घरेलू मामलों में बोलना जरूरी है? क्या भारत के खिलाफ ट्वीट करना आवश्यक है?

कनेरिया
: मैं नहीं समझता हूं कि इस तरह का कोई ट्वीट करना चाहिए। पहले अपने देश को देखना चाहिए। यह देखना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं। मानवीय कारणों के लिए ट्वीट कीजिए लेकिन किसी के आंतरिक मामलों को लेकर ट्वीट नहीं करना चाहिए। दोस्ती में भी एक मर्यादा होती है। उसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

सवाल: क्या आप शाहिद अफरीदी से मिलेंगे और उन्हें समझाएंगे?
कनेरिया:
जब मैं खेलता था तब उससे नहीं मिलता था तो अब क्या मिलूंगा। वो आदमी ही ऐसा है कि जिससे कोई मिलना नहीं चाहेगा। मैं तो कभी नहीं मिलना चाहूंगा। 

सवाल: आपके समय में पाकिस्तान और भारत के बेस्ट कप्तान कौन थे?
कनेरिया:
मैं इंजमाम उल हक के दौर में खेला हूं। उन्होंने मेरा काफी समर्थन किया है। वे मेरे लिए बेस्ट कप्तान थे। राशिद लतीफ भी शानदार कप्तान रहे हैं। भारत की बात करें तो सौरव गांगुली ने टीम में काफी बदलाव किया और उसे महेंद्र सिंह धोनी ने आगे बढ़ाया। मैं भारत में गांगुली को चुनुंगा।

कनेरिया भारतीय खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहते हैं...

Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview
दानिश कनेरिया का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल: आधुनिक क्रिकेट में आप बेस्ट कप्तान किसे चुनेंगे?
कनेरिया:
मैं रिकी पोंटिंग को बेस्ट कप्तान मानता हूं। उन्होंने शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गजों का बखूबी इस्तेमाल किया। न्यूजीलैंड के स्टीफेन फ्लेमिंग भी शानदार कप्तान थे, लेकिन उनके पास जीतने वाली टीम नहीं थी। मैं पोंटिंग के साथ ब्रायन लारा को चुनना पसंद करूंगा।

सवाल: आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम भारत से पीछे क्यों है?
कनेरिया:
भारतीय टीम टॉप टीमों के खिलाफ ज्यादा खेलती है। वहीं, पाकिस्तान की टीम कमजोर टीमों के खिलाफ खेलती है। छोटी टीमों के खिलाफ खेलने पर आप चौथे या पांचवें स्थान के करीब ही झूलते रहोगे।

दानिश कनेरिया अक्सर भारतीय खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं

Exclusive IPL vs PSL Indo-Pak Series Danish Kaneria Said Imran Khan Should Talk shahid afridi shoaib akhtar virat kohli read full interview
दानिश कनेरिया का कू - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल: राहुल द्रविड़ के बारे में आप क्या कहेंगे?
कनेरिया:
राहुल द्रविड़ सबसे अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी को देखकर लगता था कि उनके जीवन में कितना अनुशासन होगा। अगर टीम इंडिया के खिलाफ उनका अनुसरण करेंगे तो बहुत ज्यादा कामयाब होंगे। उन्होंने जिस तरह टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी और कप्तानी से लेकर विकेटकीपिंग तक की उससे पता चलता है कि वे एक जुझारू आदमी हैं। वे अंडर-19 से टीम इंडिया के लिए खिलाड़ी निकालने में कामयाब रहे हैं। वे टीम इंडिया के एक बेहतरीन एंबेसडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed