{"_id":"fa40e4e803b51eec56b0dadd673eb3cb","slug":"ex-pak-cricketers-shocked-at-defeat-to-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिसे टीम इंडिया ने धोया, उससे कैसे हार गए हम'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'जिसे टीम इंडिया ने धोया, उससे कैसे हार गए हम'
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विश्व चैंपियन पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने एक बार फिर हरा दिया है। लेकिन यह हार पाकिस्तान के पूर्व दिग्गजों को पच नहीं रही।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी राष्ट्रीय टीम की पहले वनडे वाली हार पर हैरानी जताई है। उनका मानना है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में ही टीम ने बेहद लचर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ओपनर हैमिल्टन मसाकाद्जा और वुसी सिबांडा के अर्धशतक के अलावा दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी से जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए पहले वनडे में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया था।
विज्ञापन
मेजबान जिम्बाब्वे ने 15 साल बाद पाक को वनडे क्रिकेट में हराया है। इससे पहले इस अफ्रीकी टीम ने 1998 में यह कमाल किया था।
हार के बाद पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने कहा, ‘अगर मैं टीम प्रबंधन में होता तो मैं किसी भी खिलाड़ी को नहीं छोड़ता। इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि जो टीम रैंकिंग में निचले स्थान पर चल रही है, हमारी टीम उससे भी हार जाती है।’
कादिर ने कहा कि यह हार इसलिए भी ज्यादा खलती है, क्योंकि भारत की टीम कप्तान सहित अपने पांच वरिष्ठ खिलाड़ियों के बिना भी जिम्बाब्वे को 5-0 से हरा देती है।
पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास ने कहा, ‘किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मुझे लगता है कि हमने जिम्बाब्वे टीम को हल्के में लिया।’
पूर्व बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा कि हमारी टीम ने विरोधी टीम की चुनौती को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा, ‘हमारी गेंदबाजी एकदम लचर थी।’