फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी तक नहीं कर पा रहे यकीन, महज 36 रन पर भारत के सिमटने से हर कोई हैरान

Sun, 20 Dec 2020 03:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 20 Dec 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Even Pakistanis Can't believe, everyone is shocked when India collapses on just 36 runs
भारतीय टीम का स्कोरकार्ड - फोटो : ट्विटर

जावेद मियांदाद और शोएब अख्तर जैसे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में भारत की बल्लेबाजी के पतन पर हैरानी व्यक्त की। भारत दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच आठ विकेट से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।

Even Pakistanis Can't believe, everyone is shocked when India collapses on just 36 runs
मोहसिन खान - फोटो : social Media

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा, 'मुझे तब विश्वास नहीं हुआ जब सुबह मैंने ऑस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी करते हुए देखा और उन्हें केवल 90 रन की जरूरत थी। मैंने आउट होने के तरीकों पर गौर किया और ईमानदारी से कहूं तो पिच में कुछ भी गलत नहीं था। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों ने जज्बा नहीं दिखाया और वे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को खेलने को लेकर दोहरी मानसिकता में लगे।'

Even Pakistanis Can't believe, everyone is shocked when India collapses on just 36 runs
राशिद लतीफ

पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि पाकिस्तानी टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में इसी तरह से 59 और 53 रन पर आउट हो गई थी। लतीफ ने कहा, 'ऐसा होता है जब गेंदबाज हर समय सही क्षेत्र पर गेंद करते हैं और गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधा क्षेत्ररक्षकों के पास जाती है। मुझे लगता है कि यह पतन इसलिए हुआ क्योंकि भारतीय बल्लेबाज शायद गेंदबाजों पर हावी होने की मानसिकता के साथ क्रीज पर उतरे थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Even Pakistanis Can't believe, everyone is shocked when India collapses on just 36 runs
विराट कोहली - फोटो : twitter

तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि उन्होंने जो कुछ देखा उस पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा, 'यह देखना (विराट) कोहली के लिए निश्चित तौर पर दुस्वप्न था कि उनकी पूरी टीम केवल 36 रन पर आउट हो गई। बल्लेबाजों का रवैया सकारात्मक नहीं था। पहली पारी में बढ़त हासिल करके उनके पास जीत का बहुत अच्छा मौका था।'

विज्ञापन
Even Pakistanis Can't believe, everyone is shocked when India collapses on just 36 runs
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : Amar Ujala

दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियादाद ने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बुरा दिन बताया। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो कुछ गेंदों को खेलना बहुत मुश्किल था, लेकिन मुझे इस पर हैरानी हुई कि किसी ने भी संघर्ष नहीं किया। यह टीम 36 रन पर आउट होने लायक नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed