फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   EURO 2020 final: Scott Styris, Jimmy Neesham comment on Englands loss, take dig at boundary count rule

EURO 2020 final: कीवियों ने उड़ाया इंग्लैंड फुटबॉल टीम का मजाक, दिलाई 2019 विश्व कप की याद

Mon, 12 Jul 2021 07:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 12 Jul 2021 07:58 PM IST
सार

पेनल्टी शूटआउट में इटली से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों ने इंग्लैंड की टीम का मजाक उड़ाया है। 

विज्ञापन
EURO 2020 final: Scott Styris, Jimmy Neesham comment on Englands loss, take dig at boundary count rule
यूरो 2020 फाइनल - फोटो : social media

विस्तार

चार बार की विश्व चैंपियन इटली ने यूरो 2020 के फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर दूसरी बार खिताब यूरो खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले इटली ने 1968 में पहली बार यबरो खिताब जीता था। वहीं, इस हार के साथ मेजबान इंग्लैंड का 55 साल का सपना टूट गया। इंग्लैंड ने इससे पहले 1966 में एकमात्र विश्व कप फुटबॉल खिताब जीता था। इंग्लैंड की हार पर न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों में टीम का मजाक उड़ाया है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जेम्स निशाम और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने 2019 विश्व कप के फाइनल की याद दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार ट्वीट भी किए। जेम्स निशम ने लिखा, यहां पेनल्टी शूट आउट क्यों है, जिसने सबसे ज्यादा पास किए उसी को विजेता घोषित कर देना चाहिए। वहीं, मुझे समझ नहीं आ रहा है। इंग्लैंड के पास ज्यादा कॉर्नर्स है, तो वह इस खिताब के विजेता हुए!'

विज्ञापन

 
 


गौरतलब है कि विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था। हालांकि वह मैच टाई रहा था। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। सुपर ओवर भी भी टाई रहा। इसके बाद ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम (इंग्लैंड) को विजेता घोषित कर दिया गया था। 

महीने भर के जश्न के बाद गम में डूबे इंग्लैंड के प्रशंसक

इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने एक महीने तक अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का भरपूर मौका दिया लेकिन यूरोपीय चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण मैच में सबसे महत्वपूर्ण मुकाम पर चूक से उनकी खुशी जाती रही और वे निराशा के गहरे सागर में डूब गए। इंग्लैंड की टीम ने उम्मीद जताई थी कि वह वर्षों से चली आ रही निराशा को समाप्त कर देगी। इंग्लैंड ने 1966 में विश्व कप के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता था लेकिन इस बार जिस तरह से टीम प्रदर्शन कर रही थी उसे देखते हुए लग रहा था कि वह यूरोपीय चैंपियन बन जाएगी। लेकिन इंग्लैंड पेनल्टी शूट आउट में फिर से मार खा गया। इटली ने उसे 3-2 से हराकर खिताब जीता। इससे पूरा इंग्लैंड गमगीन हो गया। इटली की जीत के साथ जहां उसके प्रशंसक खुशी से झूम रहे थे वहीं वेम्बले स्टेडियम की अधिकतर सीटों पर मुर्दानगी छाई थी। इंग्लैंड के प्रशंसक सिर पकड़कर बैठे थे। यही हाल बाहर सड़कों पर था। प्रशंसकों की जमकर जश्न मनाने की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed