{"_id":"5b71918f42c79207df112e08","slug":"engvind-virat-kohli-loses-number-1-test-ranking-after-lord-s-debacle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली की बादशाहत खत्म, लॉर्ड्स टेस्ट गंवाते ही भारतीय कप्तान को तगड़ा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली की बादशाहत खत्म, लॉर्ड्स टेस्ट गंवाते ही भारतीय कप्तान को तगड़ा झटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद अब विराट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी पिछड़ चुके हैं।
विज्ञापन
कोहली की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर काबिज हो गए हैं जो गेंद से छेड़खानी विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। दूसरे स्थान पर खिसकने वाले भारतीय कप्तान कोहली ने लॉर्ड्स टेस्ट में 23 और 17 रन की पारियां खेली थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम पहली पारी में 107 और दूसरी में 130 रन पर आउट हो गई और उसे एक पारी तथा 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी ।
अश्विन की छलांग, एंडरसन ने रचा इतिहास
भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 67वें से 57वें स्थान पर पहुंच गए। अश्विन हरफनमौलाओं की सूची में दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलेंडर को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। दूसरी ओर हार्दिक पंड्या गेंदबाजों की रैंकिंग में 25 पायदान चढकर 74वें स्थान पर पहुंच गए।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 38 साल में 900 अंक पार करने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल सातवें गेंदबाज हो गए।
एंडरसन ने दूसरे टेस्ट में 43 रन देकर नौ विकेट लिये जिससे उनके 903 अंक हो गए हैं। उनसे पहले सिडनी बर्नेस (932), जार्ज लोहमैन (931), टोनी लोक (912), इयान बॉथम (911), डेरेक अंडरवुड (907) और एलेक बेडसर (903) यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।
बॉथम (1980) के बाद इस आंकड़े को पार करने वाले एंडरसन इंग्लैंड के पहले गेंदबाज हैं। वह गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा से 21 अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।
इंग्लैंड के लिए नाबाद शतक बनाने और चार विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स 34 पायदान चढकर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जानी बेयरस्टो बल्लेबाजों की रैकिंग में नौवें स्थान पर हैं। जोस बटलर एक पायदान चढकर 69वें और ओलिवर पोप 125वें स्थान पर हैं।