ENGvNZ: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, टेस्ट सीरीज से बाहर
बेन फोक्स हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।फोक्स को इंग्लैंड की सरजमीं पर अगले महीने लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट खेलना था।
विस्तार
इंग्लैंड के लिए बुधवार को एक बुरी खबर आई। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। फोक्स के बाहर होने के बाद हासीब हमीद और नए खिलाड़ी सैम बिलिंग्स को टीम में शामिल किया गया है।
Get well soon, Foakesy 🙏
— England Cricket (@englandcricket) May 26, 2021
Welcome Haseeb and Bilbo 👏
बता दें कि फोक्स को इंग्लैंड की सरजमीं पर अगले महीने लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट खेलना था। फोक्स इस चोट के कारण तीन महीने के लिए खेल से बाहर हो सकते हैं। टीम में शामिल दूसरे विकेटकीपर जेम्स ब्रेसी अगर आने वाले समय में विकेट के पीछे और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते है तो फोक्स के लिए भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला और साल के अंत में एशेज श्रृंखला के लिए वापसी मुश्किल होगी। फोक्स सर्रे की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।
उन्होंने आठ टेस्ट मैचों में मुश्किल परिस्थियों में 410 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान विकेट के पीछ 14 कैच पकड़ने के साथ पांच स्टंप भी किए हैं। हमीद की लंबे समय के बाद इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2016 में खेला था। मौजूदा घरेलू सत्र में उन्होंने 52.66 की औसत से 474 रन बनाए हैं। बिलिंग्स ने अभी टेस्ट में पदार्पण नहीं किया है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट दो जून से लॉर्ड्स में जबकि दूसरा टेस्ट 10 जून से एजबेस्टन में खेला जाएगा।