{"_id":"667c3d9ea433cc4e590d19e8","slug":"english-fast-bowler-ollie-robinson-gave-away-43-runs-in-one-over-creating-a-shameful-record-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"6, 6nb, 4, 6, 4, 6nb, 4, 6nb, 1: इंग्लैंड के रॉबिन्सन ने एक ओवर में 43 रन लुटाए, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
6, 6nb, 4, 6, 4, 6nb, 4, 6nb, 1: इंग्लैंड के रॉबिन्सन ने एक ओवर में 43 रन लुटाए, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, वीडियो
Wed, 26 Jun 2024 09:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्राइटन (इंग्लैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्राइटन (इंग्लैंड)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:41 PM IST
सार
रॉबिन्सन ने होव में यहां ससेक्स के लिए खेलते हुए लीसेस्टरशर के खिलाफ डिवीजन दो मैच में अपना ओवर पूरा करने के लिए कुल नौ गेंद फेंकी जिन पर 43 रन बने।
विज्ञापन
ओली रॉबिन्सन ने 43 रन लुटाए
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने बुधवार को काउंटी चैम्पियनशिप मैच में 43 रन लुटाकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
रॉबिन्सन ने लुटा दिए 43 रन
दाएं हाथ के गेंदबाज रॉबिन्सन (30 वर्ष) ने इंग्लैंड के लिए 2021 में डेब्यू के बाद 20 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने होव में यहां ससेक्स के लिए खेलते हुए लीसेस्टरशर के खिलाफ डिवीजन दो मैच में अपना ओवर पूरा करने के लिए कुल नौ गेंद फेंकी जिन पर 43 रन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबिन्सन की गेंद पर पांच छक्के लगे
लीसेस्टरशर के लुईस किम्बर ने रॉबिन्सन पर पांच छक्के (तीन नोबॉल पर लगे), तीन चौके और एक रन से 43 रन बनाये। यह लीसेस्टर की दूसरी पारी का 59वां ओवर था तब किम्बर 56 गेंद में 72 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। लीसेस्टरशर ने ससेक्स को 446 रन का लक्ष्य दिया।
देखें वीडियो
रॉबिन्सन के इस ओवर के पूरा होने के बाद किम्बर ने 65 गेंद में नाबाद 109 रन बना लिये थे। बेन कॉक्स दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। यह रॉबिन्सन का 13वां ओवर था जिसमें 6, नोबॉल पर 6, 4, 6, 4, नोबॉल पर 6, 4, नोबॉल पर 6 और एक रन बना।
LOUIS KIMBER HAS TAKEN 43 OFF AN OVER pic.twitter.com/kQ4cLUhKN9
— Vitality County Championship (@CountyChamp) June 26, 2024
रॉबिन्सन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
इस तरह रॉबिन्सन ने इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन लुटाने रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज एलेक्स ट्यूडर के 38 रन देने के ओवर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 1998 में सरे बनाम लंकाशर मैच में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ट्यूडर के ओवर में 34 रन बनाये थे।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर 1990 में डाला गया था। वेलिंगटन और कैंटरबरी के बीच शेल ट्रॉफी मैच के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ ब्रेक गेंदबाज वर्ट वांस ने 77 रन लुटाये थे जिन्होंने उस ओवर में 17 नोबॉल फेंकी थीं। वांस ने न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट और आठ वनडे खेले हैं।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर 1990 में डाला गया था। वेलिंगटन और कैंटरबरी के बीच शेल ट्रॉफी मैच के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ ब्रेक गेंदबाज वर्ट वांस ने 77 रन लुटाये थे जिन्होंने उस ओवर में 17 नोबॉल फेंकी थीं। वांस ने न्यूजीलैंड के लिए चार टेस्ट और आठ वनडे खेले हैं।