फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   English cricketers playing in PSL to return home amid coronavirus concerns 

कोरोना वायरस का जबरदस्त खौफ, PSL खेल रहे इंग्लिश खिलाड़ी तुरंत लौटेंगे अपने वतन  

Fri, 13 Mar 2020 06:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Mar 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
English cricketers playing in PSL to return home amid coronavirus concerns 
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भाग ले रहे इंग्लैंड के क्रिकेटर तुरंत स्वदेश रवाना होंगे। इंग्लैंड के कई शीर्ष खिलाड़ी जैसे मोईन अली, जेम्स विन्स, समित पटेल, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, क्रिस जोर्डन, जेसन रॉय, टाइमल मिल्स और टॉम बैंटन पीएसएल में खेल रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा, 'हर खिलाड़ी के पास लौटने का अधिकार है, अगर वह ऐसा चाहता है। इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है कि वे कोरोना वायरस को लेकर उत्पन्न हुए मौजूदा हालात के कारण स्वदेश लौटना चाहते हैं।'
विज्ञापन


पीसीबी ने गुरुवार को पीएसएल के बचे हुए मैचों को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया। एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पुष्टि की कि इंग्लैंड के खिलाड़ी तुंरत स्वदेश लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'हम नहीं जानते कि ऐसा कब होगा क्योंकि पीसीबी इस मामले को देख रही है लेकिन हां, वे स्वदेश लौट रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed