{"_id":"60387b498ebc3e8c965c055b","slug":"english-cricketers-are-not-happy-with-umpiring-in-day-night-test-talked-to-match-referee-javagal-srinath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार पर रार: मैच रेफरी से शिकायत, अंपायर के फैसलों से नाराज इंग्लैंड, भेदभाव के भी आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार पर रार: मैच रेफरी से शिकायत, अंपायर के फैसलों से नाराज इंग्लैंड, भेदभाव के भी आरोप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारत की हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भारत के खिलाफ मौजूदा दिन रात के टेस्ट में अंपायरिंग के स्तर का मसला मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ के सामने उठाया जिन्होंने कहा कि कप्तान मैदानी अंपायरों के सामने सही सवाल उठा रहे थे। इंग्लैंड की टीम तीसरे अंपायर सी शमसुद्दीन के दो फैसलों से नाराज थी। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरे ओवर में बेन स्टोक्स की कैच अपील से बच गए। इसके बाद रोहित शर्मा को स्टंप आउट करने की बेन फोक्स की अपील खारिज कर दी गई।
2 of 4
मैच के दौरान अंपायर से शिकायत करते रूट
- फोटो : ट्विटर
गिल के मामले में कई तरह से फुटेज देखने के बाद उन्हें नाबाद करार दिया गया जबकि रोहित को तुरंत ही नॉट आउट करार दे दिया गया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'इंग्लैंड के कप्तान और मुख्य कोच ने पहले दिन के खेल के बाद मैच रैफरी से बात की। कप्तान और मुख्य कोच ने अंपायरों की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि फैसलों में निरंतरता होनी चाहिए।' मैच रैफरी ने कहा कि कप्तान अंपायरों से सही सवाल कर रहे थे।
3 of 4
स्टोक्स के इस कैच पर भी विवाद हुआ
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने पहले दिन के खेल के बाद कहा था कि अंपायरों ने कई 50-50 निर्णयों को सही तरीके से नहीं देखा। इसी बात की हताशा है। उन्होंने कहा कि जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब पांच या छह कोणों से फुटेज देखी, लेकिन जब हम फील्डिंग कर रहे थे तो एक ही कोण से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मैच के दौरान अंपायर से शिकायत करते रूट
- फोटो : ट्विटर
जब उनसे यह पूछा या कि टीम के कप्तान रूट की अंपायर नितिन मेनन और अनिल चौधरी के साथ रिव्यू के बाद क्या बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं इसका जवाब देना पसंद करता, लेकिन मैं यह कप्तान और सीनियर खिलाड़ियों पर छोड़ता हूं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।