{"_id":"5b5743df4f1c1b4e748b6bf7","slug":"english-cricket-club-all-out-for-18-run-chase-completed-in-12-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 रन पर ही ढेर हुई पूरी टीम, बदल गया 152 साल पुराना इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
18 रन पर ही ढेर हुई पूरी टीम, बदल गया 152 साल पुराना इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
समय के साथ न सिर्फ क्रिकेट के प्रारूप में बदलाव आया बल्कि अब मैच भी हाई स्कोरिंग होने लगे हैं। चंद महीने पहले ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 481 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रचा था। मगर इस बीच मंगलवार को क्रिकेट के मैदान से एक ऐसी खबर आई जिसने 152 साल पुराना इतिहास बदल दिया।
विज्ञापन
दरअसल, बैकनहेम क्रिकेट क्लब को शेफर्ड नेम केंट क्रिकेट लीग में उस वक्त शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उसकी पारी मात्र 18 रनों पर ढेर हो गई। बेक्सले क्लब ने इस मामूल लक्ष्य को मात्र 12 मिनटों में ही हासिल कर लिया और यह मुकाबला एक घंटे से थोड़े ज्यादा समय में खत्म हो गया।
विज्ञापन
This actually just happened. #BexleyRangers pic.twitter.com/CcO9DKUgmV
— Bexley CC (@BexleyCC) July 21, 2018
विज्ञापन
टॉस जीतकर बैकनहेम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन 49 मिनटों में उसकी पारी सिमट गई। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। तीन रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बैकनहेम की पारी 11.2 ओवरों में सिमटी। स्कॉटलैंड के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कालम मैक्लॉड ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 6 विकेट लिए। मैक्लॉड ने अपने 6 ओवरों में से 2 ओवर मेडन डाले।
19 रन के लक्ष्य के जवाब में बेक्सले क्लब ने मात्र 3.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया। ऐडन ग्रिग्स 12 और क्रिस्टोफर लास 4 रन बनाकर नाबाद रहे। बताते चले कि बैकनहेम क्रिकेट क्लब के 152 सालों के इतिहास में यह सबसे कम स्कोर है। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर है।