{"_id":"5fff24fe87700e539703c80d","slug":"englands-oldest-mens-test-cricketer-don-smith-died-scored-17000-runs-in-first-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर स्मिथ का निधन, प्रथम श्रेणी में बनाए थे 17000 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर स्मिथ का निधन, प्रथम श्रेणी में बनाए थे 17000 रन
Wed, 13 Jan 2021 10:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
डॉन स्मिथ
- फोटो : twitter@@ECB_cricket
इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे बुजुर्ग पुरुष टेस्ट क्रिकेटर डॉन स्मिथ का बुधवार को निधन हो गया। इंग्लैंड की तरफ से तीन टेस्ट खेलने वाले ऑलराउंडर स्मिथ 97 वर्ष के थे। उन्होंने 1957 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
स्मिथ का प्रथम श्रेणी में एक सफल करियर रहा। ससेक्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 377 मैचों में 30 की औसत से 16960 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने 19 शतक और 88 अर्धशतक भी लगाए। गेंदबाजी में भी वह काफी सफल रहे। स्मिथ ने 340 प्रथम श्रेणी विकेट भी अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
स्मिथ के निधन पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर शोक जताया और उनके परिवार के प्रति अपने संवेदनाएं प्रकट की।
The ECB is saddened to learn of the death of former England international Don Smith at the age of 97.
विज्ञापन विज्ञापन
We send our condolences to Don’s wife Lyn and his family and friends.— England and Wales Cricket Board (@ECB_cricket) January 13, 2021
1984 में स्मिथ कुछ समय के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच भी बने, लेकिन इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ एडिलेड चले गए और फिर ऑस्ट्रेलिया के नागरिक बन गए।