ENG vs PAK: पहले वन-डे में पाकिस्तान की करारी हार, इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीता मैच
- इंग्लैंड की जीत में चमके मलान और क्राउले
- पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में गंवाए अपने दो विकेट
- इंग्लैंड के साकिब महमूद ने 42 रन देकर चार विकेट झटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेविड मलान (68*) और जैक क्राउले (58*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने पहले वन-डे में पाकिस्तान को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। कार्डिफ में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम महज 141 रन पर ही सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने 21.5 ओवर में ही 142 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान ने पहले ही ओवर में अपने दो विकेट खो दिए थे। मेहमान टीम ने 20 गेंदों में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। पाकिस्तान की तरफ से फखर जमां ने 47 और शादाब खान ने 30 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड के साकिब महमूद ने 42 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लुईस ग्रेगरी और मैट पार्किंसन को दो-दो विकेट मिले।
वहीं, इंग्लैंड ने इस छोटे से लक्ष्य को एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मलान और क्राउले के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 रन की अटूट साझेदारी हुई।इंग्लैंड के लिए ब्राइडन कार्स, जाक क्राउले, लुईस ग्रेगरी, फिल साल्ट और जॉन सिम्पसन ने वनडे में डेब्यू किया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे 10 जुलाई को खेला जाएगा।
Unbeaten fifties from Dawid Malan and Zak Crawley guide England to a nine-wicket win in the first #ENGvPAK ODI.
The hosts chase down 142 comfortably in 21.5 overs 👏
Scorecard: https://t.co/eXSo1NBXVi pic.twitter.com/dhbnmdnJoD — ICC (@ICC) July 8, 2021