फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Women opener Tammy Beaumont will retire from international cricket after one-off Test against India

Tammy Beaumont: इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान, कब खेलेंगी आखिरी मैच?

Wed, 08 Jul 2026 08:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Jul 2026 08:07 PM IST
सार

इंग्लैंड की महान सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। 17 साल के शानदार करियर में 8,000+ रन और 14 शतक बनाने वाली 35 वर्षीय ब्यूमोंट देश की महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।

विज्ञापन
England Women opener Tammy Beaumont will retire from international cricket after one-off Test against India
टैमी ब्यूमोंट - फोटो : IANS

विस्तार

इंग्लैंड की स्टार सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। इसके साथ ही उनके 17 साल लंबे शानदार और ऐतिहासिक करियर का अंत हो जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेलेंगी आखिरी मैच
35 वर्षीय टैमी ब्यूमोंट ने साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। अब वह होम ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर आखिरी बार इंग्लैंड की जर्सी में नजर आएंगी। इस विदाई मैच के साथ ही ब्यूमोंट के उस सफर का समापन होगा, जिसने उन्हें खेल के तीनों प्रारूप में इंग्लैंड की सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहा ब्यूमोंट का करियर
  • अपनी पीढ़ी की सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में शुमार ब्यूमोंट ने अपने खेल में निरंतरता, जुझारूपन और मैच जिताऊ पारियों की एक अद्भुत विरासत छोड़ी है। 
  • ब्यूमोंट लंबे समय तक टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की बल्लेबाजी की मुख्य आधार रही हैं।
  • ब्यूमोंट के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8000 से ज्यादा रन हैं।
  • उन्होंने करीब 17 साल लंबे करियर में 14 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन

संन्यास के फैसले पर क्या बोलीं टैमी ब्यूमोंट
अपने संन्यास के फैसले पर बात करते हुए ब्यूमोंट ने कहा, लगभग 17 वर्षों तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। जब एक युवा लड़की के रूप में मुझे क्रिकेट से प्यार हुआ था, तब मुझे यह भी ठीक से नहीं पता था कि इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलना एक विकल्प हो सकता है। यह सोचकर मुझे बेहद खुशी होती है कि  हमारे देश में यह खेल कितना आगे बढ़ चुका है। हम हमेशा से महिला क्रिकेट को देश में बढ़ावा देना चाहते थे और अब समय आ गया है कि मैं यह विशेषाधिकार इंग्लैंड के युवा खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को सौंप दूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed