फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england wins 4th odi against west indies

बारिश की बाधा, 98 रन कम बना कर भी इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हरा दिया

Thu, 28 Sep 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 28 Sep 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
england wins 4th odi against west indies
- - फोटो : ht

ओवल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा वनडे काफी रोमांचक रहा। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35.1 ओवर में 298 रन ही बना सकी। हालांकि इसके बाद बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया। बता दें कि 98 रन कम होने के बावजूद भी इंग्लैंड ने यह मैच वेस्टइंडीज से जीत लिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की ओर से ओपनर एविन लेविस ने 130 गेंदों पर 17 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 176 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा जेसन होल्डर ने 77, जेसन मोहम्मद ने 46 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- लॉर्ड्स टेस्ट:  वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात देकर इंग्लैंड ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में ऐसा लग रहा था कि लेविस दोहरा शतक बना सकते हैं, लेकिन वह इससे पहले ही रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं, इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय ने अच्छी शुरुआत करते हुए 66 गेंद पर 84 रनों की पारी खेली। जॉनी बेयरेस्टो ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 71 रन देकर तीन विकेट लिये।

हालांकि ऐसा डकवर्थ लुईस नियम की वजह से हुआ। वेस्टइंडीज की तरफ से अलजारी जोसेफ ने पांच विकेट लिए। जबकि लेविस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed