{"_id":"b0ff0402-0b9b-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"england-will-play-only-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका पर जीत से ही आगे बढ़ पाएगा इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका पर जीत से ही आगे बढ़ पाएगा इंग्लैंड
पल्लीकेले/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Oct 2012 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सुपर-8 के दो मैच में इंग्लैंड ने एक जीता है। ऐसे में सोमवार का मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो जैसा बन गया है। स्टुअर्ट ब्रॉड की कप्तानी वाली टीम की एक हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में आगे का रास्ता बंद हो जाएगा। ऐसे में श्रीलंका अंतिम चार में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
पिछले मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था, जिसमें तेज गेंदबाज स्टीवन फिन और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ल्यूक राइट ने अहम भूमिका निभाई थी। फिन ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि राइट ने 43 गेंद पर 76 रन की तूफानी पारी खेली। लेकिन इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने प्रतिद्वंदियों को आसानी से नहीं जीतने दिया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के कप्तान ब्रॉड भी श्रीलंका के खिलाफ मैच को लेकर थोड़ा चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को हमारे लिए माहौल चकाचौंध वाला रहेगा और उसमें संयम बनाए रखकर अपना काम करना महत्वपूर्ण होगा। वहां शोर होगा और हजारों प्रशंसक श्रीलंका का समर्थन कर रहे होंगे लेकिन वह हमारे लिए रोमांचक होगा।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। माहेला जयवर्धने की टीम को पिछले मैच मेंवेस्टइंडीज को हराने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। उसके बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, उसके गेंदबाज अनुशासित गेंदबाजी कर रहे हैं और टीम को घरेलू दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है। जयवर्धने स्वयं अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन तिलकरत्ने दिलशान से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। कुमार संगकारा भी रन बटोरने में परहेज नहीं कर रहे हैं।