{"_id":"89526d72fdae1c3c72a26617a276f198","slug":"england-vs-westindies-3rd-test-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान कुक के बल्ले ने इंग्लैंड की बचाई लाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कुक के बल्ले ने इंग्लैंड की बचाई लाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 May 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड टीम के कप्तान और ओपनर एलिस्टेयर कुक ने लंबे समय बाद अपना 26 वां शतक बनाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एवं अंतिम टेस्ट में पहले दिन टीम को पूरी तरह सिमटने से बचा लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने पहले दिन सात विकेट पर 240 रन बनाए। कुक ने 105 रन बनाए और वह दिन की अंतिम गेंद पर आउट हुए। वह 315 मिनट तक क्रीज पर रुके और 266 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय मैदान पर यह 100 वां टेस्ट शतक था। यहां पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ 1930 में खेला गया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी इंग्लैंड की टीम ने 38 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान कुक ने पांचवें विकेट पर मोइन अली के साथ 98 रन जोड़े। अली 58 रनों पर आउट हुए। कुक ने अपना पिछला शतक 35 पारियों और लगभग दो साल पहले लगाया था।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की ओर से जैसन होल्डर ने दो विकेट लिए। जबकि ग्रैबिएल ने ट्रॉट की तेज शार्टपिच गेंदों की कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें आउट किया।
पिछले मैच में टखने में चोट खा बैठे होल्डर पूरी तरह फिट नजर आए। होल्डर ने पहले बैलेंस को क्लीन बोल्ड किया और फिर इयान बेल को अपनी स्लोअर गेंद पर खुद ही कैच आउट किया।