{"_id":"66d499086952a717df08bcd2","slug":"england-vs-sri-lanka-second-test-match-report-updates-in-hindi-english-team-take-lead-win-by-big-margin-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 190 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त, एटकिंसन चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 190 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त, एटकिंसन चमके
Sun, 01 Sep 2024 10:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:11 PM IST
सार
जीत के लिए विश्व रिकॉर्ड 483 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से एटकिंसन ने पांच विकेट झटके। इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से जीता था।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ECB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 190 रनों से हराया। इंग्लैंड ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जीत के लिए विश्व रिकॉर्ड 483 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से एटकिंसन ने पांच विकेट झटके। इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से जीता था। तीसरा मैच शुक्रवार से द ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर टीम की बड़ी जीत की नींव रखी। इससे पहले, श्रीलंका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 53 रन पर करने के बाद प्रभात जयसूर्या (चार) का विकेट जल्दी ही गवां दिया। वह क्रिस वोक्स की गेंद पर दूसरे स्लिप में लपके गए। करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज (36) ने इसके बाद 55 रन की साझेदारी कर पारी को संवारा। करुणारत्ने टेस्ट में 54वीं बार अर्धशतक लगाने के बाद ओली स्टोन की उछाल लेती गेंद को संभालने में विफल रहे और गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों में चली गई। लंच के विश्राम के बाद मैथ्यूज संभल कर बल्लेबाजी की जबकि दिनेश चांदीमल (58) ने आक्रामक रूख अपनाया। शोएब बशीर ने दोनों के बीच 59 रन की साझेदारी को मैथ्यूज को आउट कर तोड़ा। मैथ्यूज कवर क्षेत्र में वोक्स को आसान कैच देकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली पारी में शतक लगाने वाले गस एटकिंसन ने इसके बाद चांदीमल और कामिंदु मेंडिस (चार) को चलता कर इंग्लैंड की जीत लगभग पक्की कर दी। उन्होंने चाय के विश्राम के बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा की 50 रन की पारी को खत्म करने के साथ मिलन रत्नायके (43) के साथ आठवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी को तोड़ा। एटकिंसन ने इसके बाद रत्नायके को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल की। इंग्लैंड के लिए वोक्स और स्टोन ने दो-दो विकेट लिए।