फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs pakistan, third odi in controversy

तो क्या फिक्स था पाक-इंग्लैंड तीसरा वनडे! होगी जांच

Mon, 23 Nov 2015 06:25 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 06:25 AM IST
विज्ञापन
england vs pakistan, third odi in controversy

पिछले मंगलवार को शारजांह में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड 6 विकेट से जीतने में सफल रहा। इस मैच में फिक्सिंग की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी टीम की भूमिका संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के मुताबिक, इस मामले में आईसीसी ने जांच करने की बात कही है। आईसीसी एंटी करप्शन टीम जल्द ही दोनों टीमों से इस मामले में पूछताछ भी कर सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को हुए इस मैच में पाकिस्तान टीम के 132 रन पर दो विकेट गिरे थे और 208 रनों पर टीम ऑलआउट हो गई। इतना ही फिल्डिंग के दौरान भी पाक की ओर ढ़िलाई बरती गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़े, क्या हुआ मैच में

england vs pakistan, third odi in controversy

यूएई में हुई पाक और इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज के तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान अजहर अली और बाबर आजम ने शानदार शुरूआत दी। पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

तीसरे नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने 45 रन बनाए। वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। 132 रन पर टीम के दो विकेट ही गिरे थे लेकिन अचानक ही बल्लेबाजों को मानो सांप सूंघ गया और 76 रनों के भीतर टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए।

बात यहां पर खत्म नहीं हुई। फि‌ल्डिंग के दौरान पाक ‌टीम की ओर से तीन कैच ड्रॉप हुए और दो स्टंप भी छोड़े। आईसीसी इस मामले में जल्दी ही जांच शुरू करेगी।

आईसीसी को शक है कि इसमें भारतीय सट्टेबाजी का हाथ हो सकता है। शारजांह में भारतीय सट्टेबाजी की गहरी पैठ है। आईसीसी की एंटी करप्‍शन टीम ने दावा किया है कि जल्दी सभी परतों से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed