{"_id":"5f3827c03dfeb841f0367904","slug":"england-vs-pakistan-bad-weather-wipes-out-third-day-in-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvsPAK: बारिश की भेंट चढ़ा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे दिन का खेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvsPAK: बारिश की भेंट चढ़ा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे दिन का खेल
Sat, 15 Aug 2020 11:51 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 15 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social media
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथहैंपटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। दूसरा टेस्ट खराब मौसम से बुरी तरह प्रभावित रहा है और तीन दिन के खेल के दौरान सिर्फ 86 ओवर का खेल हो पाया है जिससे मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मैच के पहले दिन 45.4 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि दूसरे दिन 40.2 ओवर ही फेंके जा सके। मैदानी अंपायरों रिचर्ड कैटलब्रो और माइकल गॉ ने लगभग पूरे दिन इंतजार करने के बाद स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में नौ विकेट पर 223 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान 60 जबकि नसीम शाह एक रन बनाकर खेल रहे हैं। सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने भी 60 रन की पारी खेली जबकि बाबर आजम ने 47 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट चटकाए हैं जबकि क्रिस वोक्स और सैम करन ने एक एक विकेट हासिल किया। इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच तीन विकेट से जीतकर 1-0 से आगे चल रहा है। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया था। इंग्लैंड इस मैच के जरिए 10 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरा है।