{"_id":"5cfbdc00bdec22074f08ec71","slug":"england-vs-bangladesh-jason-roy-smashes-century-many-records-broken-in-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड ने रचा इतिहास, आसमानी छक्कों के बीच टूटते गए विश्व रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड ने रचा इतिहास, आसमानी छक्कों के बीच टूटते गए विश्व रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ बवाल मचा दिया। इंग्लिश बल्लेबाजों ने साबित कर दिया कि क्यों यह टीम टूर्नामेंट की फेवरेट मानी जा रही है। कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में बैठे दर्शकों को देखने मिली इस पैसा वसूल पारी के दौरान एक के बाद एक वन-डे क्रिकेट इतिहास के कई रिकॉर्ड्स टूटते गए।
2 of 7
जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 386 रन ठोक दिए। यह विश्व कप में इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर है। इसके पहले इंग्लिश टीम ने एशियाई महाद्वीप में खेले गए 2011 विश्व कप के दौरान बैंगलोर में भारत के खिलाफ 333/8 का स्कोर खड़ा किया था।
3 of 7
जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
यह इस विश्व कप में उनका लगातार तीसरा 300+ स्कोर है। इसके अलावा ये लगातार सातवां मौका है जब इंग्लिश टीम ने वन-डे मैच में 300 रन का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। कंगारू टीम ने 2007 में लगातार 6 बार किसी वन-डे क्रिकेट में 300 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ 153 रन ठोक दिए। यह उनका वन-डे क्रिकेट में तीसरा 150+ स्कोर था। इस स्कोर के साथ उन्होंने एंड्र्यू स्ट्रॉस के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। स्ट्रॉस के नाम भी इंग्लैंड के लिए तीन बार 150 या उससे ज्यादा के स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 7
जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में जेसन रॉय के साथ ओपनिंग करने जॉनी बेयरस्टो पहुंचे थे। उन्होंने भी बल्ले से 51 रन का योगदान दिया। पहले विकेट के लिए जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के बीच 128 रन की पार्टनरशिप हुई। इसके साथ ही यह जोड़ी इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।