फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs australia, 4th test

टेस्ट में 20 ओवर भी नहीं खेल सका ऑस्ट्रेलिया, 19वें ओवर में ही पारी सिमटी

Fri, 07 Aug 2015 02:33 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
england vs australia, 4th test

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में जहां 1-2 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने टीम के धुरंधर बल्लेबाज ताश के पत्ते की तरह बिखर गए। पूरी टीम 18.3 ओवर में 60 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट झटके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 214 रनों की हो गई है। उसकी ओर से जोए रूट ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए और नाबाद लौटे। जॉनी बैरेस्ट्रको ने 74 रनों की पारी खेली। तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नॉटिंघम में चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण चुना। पहले ही ओवर में इंग्लैंड को पहले गेंदबाजी का फल मिला। स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया।

दूसरे ओवर में मॉर्क वूड को एक सफलता मिली। तीसरे ओवर में ब्रॉड ने फिर कमाल दिखाया और एक और विकेट झटका। 5वें ओवर में ब्रॉड की गेंदबाजी का जादू फिर चला। 7वें ओवर में कप्तान माइक क्लार्क को आउट कर ब्रॉड फिर छा गए। 10वें ओवर में स्टीवन फिन ने विकेटों की झड़ी में अपना खाता भी खोला। आखिर के दो विकेट ब्रॉड को ही मिले।

ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। 75 साल पहले एशेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी तरह 21 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। जबकि आज पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 21 रन पर 5 विकेट गिरे।

25 गेंदों में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टेके घुटने

england vs australia, 4th test

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले ओवर में ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो झटके दिए। क्रिस रोजर्स (0) और स्टीवन स्मिथ (6)। अगले ओवर में मॉर्क वूड ने भी डेविड वॉर्नर (0) को चलता किया।

अपने अगले ओवर में ब्रॉड ने फिर कमाल दिखाया और शॉन मार्श को बिना खाता खोले चलता किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 25 गेंदों के भीतर अपने 5 विकेट गंवाए। यह खराब रिकॉर्ड 2003 के बाद किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम का सबसे खराब रिकॉर्ड है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में सबसे ज्यादा स्कोरर मिचेल जॉनसन रहे। उन्होंने 13 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क 10 रन बनाकर आउट हुए। वह टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। पीटर नेविल 2 रन बनाकर आउट हुए। दाएं हाथ के बल्लेबाज पीटर वोग्स एक रन बनाकर ब्रॉड का शिकार हुए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे बड़ी साझेदारी दसवें विकेट की रही। आखिर में मिचेल स्टॉर्क और जोस हेजलवुड के बीच 13 रनों की पार्टनरशिप हुई। ब्रॉड के अलावा स्टीवन फिन और मॉर्क वूड को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed