{"_id":"5e303c5c8ebc3e7d671146fe","slug":"england-stuart-broad-fined-after-audible-obscenity-in-south-africa-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvENG: डु प्लेसिस से भिड़ गए थे स्टुअर्ट ब्रॉड, अब पड़ गए लेने के देने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvENG: डु प्लेसिस से भिड़ गए थे स्टुअर्ट ब्रॉड, अब पड़ गए लेने के देने
Tue, 28 Jan 2020 07:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 28 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वॉइंट भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
मैच अधिकारियों ने ब्रॉड पर आरोप लगाया था कि वह सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के करीब पहुंच गए और उनके खिलाफ 'अभद्र भाषा' का इस्तेमाल किया। ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले 24 महीने में उनके साथ यह दूसरी बार हुआ है। इंग्लैंड ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस सीरीज के दौरान कागिसो रबाडा, जोस बटलर, वर्नोन फिलैंडर और बेन स्टोक्स पर आचार सहिंता के उल्लंघन के लिए सजा दी गई।
विज्ञापन
इससे पहले चौथे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण मैच शुल्क का 60 प्रतिशत जुर्माना लगा था। साथ ही सजा के रूप में दक्षिण अफ्रीका के आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में छह अंक भी काटे गए।