फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England squad for the first two Tests against India

भारत के खिलाफ इंग्लिश टेस्ट टीम का एलान, स्टोक्स-आर्चर सहित इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

Thu, 21 Jan 2021 07:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 21 Jan 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
England squad for the first two Tests against India
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

इंग्लैंड ने गुरुवार को टीम इंडिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। इस 16 सदस्यी टीम में जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और रोरी बर्न्स की वापसी हुई है। वहीं, जॉनी वेयरस्टो, सैम करन और मार्क वुड को आराम दिया गया है। इसके अलावा ओली पोप भारत का दौरा करेंगे लेकिन फिट होने के बाद वह टीम में शामिल किए जाएंगे। पोप सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान कंधे में लगी चोट से उबर रहे हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, 'यह हमारी चयन नीति के अनुरूप है जिसमें क्रिसमस के बाद सर्दियों कार्यक्रम में किसी समय सभी प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों को समूह में आराम दिया जाना है।' आर्चर और स्टोक्स की वापसी और टीम के बाकी सदस्यों के फिटनेस साबित करने की स्थिति में समरसेट के क्रेग ओवरटन श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के बाद स्वदेश लौटेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगले महीने इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमें चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। सीरीज का पहला मैच पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगे। सीरीज का पहला मैच 12 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 23 मार्च को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वक्त इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला उसने सात विकेट से अपने नाम किया। वहीं, दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा व आखिरी मुकाबला 22 जनवरी से खेला जाएगा।

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम: 
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।
 

भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा: रूट

England squad for the first two Tests against India
जो रूट - फोटो : social media

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारत की जीत टेस्ट क्रिकेट के लिए शानदार थी और उनकी टीम को विराट कोहली की टीम को उसकी सरजमीं पर चुनौती देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, 'एक क्रिकेट प्रशंसक के रूप में टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए यह खेल के लिए शानदार था और जब हम भारत जाएंगे तो वह दौरा और अधिक रोमांचक होगा।'

रूट ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी होगी। उनकी टीम काफी अच्छी है और उन्हें पता है कि अपनी घरेलू परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे करता है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा लेकिन यह हमारे लिए रोमांचक श्रृंखला होगी।' उन्होंने कहा, 'हम श्रृंखला जीतने के इरादे के साथ वहां जाएंगे लेकिन वहां पहुंचने से पहले हमें काफी कड़ी मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed