फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England s worst home loss in 28 years odi cricket.

वनडे में शतक लगाने वाले 34वें भारतीय बल्लेबाज बने रहाणे

Wed, 03 Sep 2014 04:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Sep 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
England s worst home loss in 28 years odi cricket.
टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर जोरदार खेल दिखाते हुए 24 साल बाद वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। साथ ही भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में लगातार 3 मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन भारत ने 117 गेंद शेष रहते इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया।

इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम का जहां मनोबल काफी बढ़ गया है, वहीं इंग्लैंड की हालत बेहद खराब है। मेजबान इंग्लैंड को अपनी धरती पर 28 साल बाद ऐसी करारी हार का सामना करना पड़ा है। मैच में इसके अलावा भी कई बेहतरीन चीजें हुईं।
विज्ञापन

28 साल पहले भी भारत से हारा था इंग्लैंड

England s worst home loss in 28 years odi cricket.
चौथे वनडे मैच में इंग्लैंड भारत के हाथों 9 विकेट से हार गया है। 28 साल बाद इंग्लैंड को अपनी धरती पर किसी वनडे मैच में ऐसी करारी हार मिली है। खास बात यह है कि आज से 28 साल पहले 1986 में भी इंग्लैंड को भारत ने ही हराया था।

24 मई, 1986 को लंदन के ओवल में खेले गए 55-55 ओवर के वनडे मैच में इंग्लैंड 55 ओवर में 162 रन बनाकर आउट हो गया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 46 गेंद शेष रहते 48वें ओवर में ही एक विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही थी, टीम का अभी खाता भी नहीं खुला था कि कृष्‍णमचारी श्रीकांत खाता खोले बगैर ही आउट हो गए थे।

जहां तक इंग्लैंड के ओवरऑल 9 विकेट से हार की बात है तो उसे 7 मैचों में ऐसी हार मिली है। जबकि अपने घर से बाहर उसे 5 मौकों पर 10-10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

शतक लगाने वाले 34वें भारतीय बने रहाणे

England s worst home loss in 28 years odi cricket.
बर्मिंघम में अजिंक्य रहाणे ने लाजवाब बल्‍लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाने के साथ ही यह रहाणे की सर्वश्रेष्‍ठ वनडे पारी भी रही।

एकदिवसीय क्रिकेट में शतक ठोकने वाले रहाणे भारत के 34वें ‌बल्‍लेबाज बन गए हैं। वनडे में सबसे ज्‍यादा शतक ठोकने के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम है जिसकी ओर से क्रमशः 39 और 37 बल्‍लेबाजों ने शतक लगाए।

हालांकि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में टीम इंडिया अन्य टीमों से काफी आगे है, भारत की ओर से 217 शतक ठोके गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस मामले में दूसरे स्‍थान पर है और उसके खाते में 179 शतक है।
विज्ञापन

धवन-रहाणे की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड

England s worst home loss in 28 years odi cricket.
जारी इंग्लैंड दौरे में भारत की ओपनिंग जोड़ी एक अर्धशतकीय साझेदारी के लिए काफी संघर्ष कर रही थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद वनडे सीरीज में शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत का मौका अजिंक्य रहाणे को मिला। इस नई जोड़ी ने अपने दूसरे ही वनडे मैच में 183 रनों की साझेदारी कर एक रिकॉर्ड बना दिया।

भारतीय उपमहाद्वीप में भारत की ओर से यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। टेस्ट सीरीज के दौरान भारत की ओपनिंग जोड़ी ने 10 पारियों में 219 रन बनाए, जबकि पिछले 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 137 रन ही जोड़ सके।

धवन और रहाणे की इस साझेदारी ने एक और रिकॉर्ड बनाया। भारत की ओर से पहले विकेट के लिए 18वीं बार 50 से ज्यादा रन जुटे, जो विदेशी धरती पर किसी दूसरे देश में सबसे ज्यादा साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed