फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England release 5 players from bio-safe environment amid the ongoing Test against the West Indies

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट के बीच इंग्लैंड ने पांच खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया

Sat, 25 Jul 2020 01:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 25 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
England release 5 players from bio-safe environment amid the ongoing Test against the West Indies
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social media

इंग्लैंड ने अपने पांच खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से रिलीज कर दिया है, क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुने गए। पांच खिलाड़ियों में से बल्लेबाज जो डेनली आयरलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला से पहले ट्रेनिंग करने वाले सफेद गेंद के ग्रुप के साथ जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि चार अन्य खिलाड़ियों में डैन लारेंस, क्रेग ओवरटन, ओली रोबिनसन और ओली स्टोन अपने काउंटी लौट गए हैं। 34 साल के डेनली ने श्रृंखला का पहला टेस्ट खेला था, लेकिन जो रूट के लौटने के बाद टीम से बाहर हो गए। ईसीबी ने कहा, ‘डेनली रॉयल लंदन वन-डे सीरीज से पहले सोमवार से एजिस बाउल में इंग्लैंड शिविर से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


वहीं, चार अन्य खिलाड़ी इंग्लिश घरेलू सत्र के शुरू होने की तैयारियों के लिये अपनी काउंटी के लिए उपलब्ध होंगे। घरेलू क्रिकेट एक अगस्त से बॉब विलिस ट्राफी के साथ शुरू होगा। इंग्लैंड को 30 जुलाई से आयरलैंड के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed