फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England ready to host Australia, both will play 3 match t20 series

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी के लिए तैयार इंग्लैंड, टी-20 क्रिकेट में होगा आमना-सामना

Fri, 04 Sep 2020 01:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 04 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
England ready to host Australia, both will play 3 match t20 series
Eng vs AUS (सांकेतिक) - फोटो : ट्विटर- आईसीसी

कोविड-19 महामारी के कारण इस साल का टी-20 विश्व कप एक साल के लिए स्थगित हो गया है। लॉकडाउन और संक्रमण के खतरे को देखते हुए दर्शकों को कम ही क्रिकेट देखने को मिल रहा है। हालांकि इंग्लैंड द्वारा लगातार दो टीमों की मेजबानी करने के बाद अब क्रिकेट वापस से पटरी पर लौटने लगा है। इसी कड़ी में अब आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 क्रिकेट का नया रोमांच देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


टी-20 विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो टीमों के बीच होने वाली इस श्रृंखला के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। आस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर एक टीम है और इंग्लैंड के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों टीमों के पास दुनिया के कुछ सबसे आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


अगला टी-20 विश्व कप अब अक्तूबर-नवंबर 2021 में भारत में होगा, ऐसे में आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने इंग्लैंड के साथ सीरीज को लेकर कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि यह फाइनल की झलक होगा।’ उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा रोमांचक होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप किसके सामने खेल रहे हैं या कहां खेल रहे हैं। अगर आप सड़क पर भी खेल रहे हैं तो भी रोमांच होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

जैविक माहौल में चौथी सीरीज खेलेगी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

साउथम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला की शुरुआत शुक्रवार से होगी और कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के बीच यह श्रृंखला खाली स्टेडियम में खेली जाएगी। इंग्लैंड की टीम के लिए हालांकि खाली स्टेडियम में खेलना अब नई चीज नहीं है। टीम महामारी के बावजूद वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ सभी प्रारूपों में श्रृंखला खेल चुकी है।

आस्ट्रेलिया इस कड़ी में इंग्लैंड पहुंचने वाली अगली टीम है और वह भी बाकियों की तरह ही जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहेगी। यहां 11 दिन पहले पहुंचने के बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने या तो अभ्यास किया है या फिर होटल में समय बिताया है।

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टी-20 श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर रही लेकिन इससे मेजबान टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला की तैयारी करने का अच्छा मौका मिला। 

इंग्लैंड की टी-20 टीम जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की वापसी से मजबूत हुई है। लेकिन टीम को ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की कमी खल सकती है। स्टोक्स कैंसर से पीड़ित अपने बिता के पास न्यूजीलैंड लौट गए हैं जबकि रॉय की बायीं तरफ की मांसपेशियों में खिंचाव है। टेस्ट कप्तान जो रूट को टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन वह 11 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक सलामी बल्लेबाजी करने वाले टॉम बेनटन ने 71, 20 और 46 रन की पारियां खेलकर सुर्खियां बटोरी हैं।

उधर आस्ट्रेलिया के पास अनुभवी टी-20 खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम को रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाया है। ऐसे में पिछले एक साल में टेस्ट और एकदिवसीय टीम में प्रभावित करने के बावजूद मार्नस लाबुशेन को टी-20 में पदार्पण के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed