{"_id":"b9d716ee-3cad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"england-practice-hard-ahead-of-third-test-work-to-master-spin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहमानों ने किया स्पिनरों पर अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेहमानों ने किया स्पिनरों पर अभ्यास
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sun, 02 Dec 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही इंग्लैंड की टीम मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में स्पिनरों का सामना बखूबी करते हुए सीरीज बराबर करने में कामयाब रही लेकिन इसके बावजूद मेहमानों ने कोलकाता में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से पहले रविवार को अभ्यास सत्र में स्पिनरों पर ही अपना पूरा ध्यान लगाया। अभ्यास के दौरान दो स्थानीय स्पिनरों के अलावा मोंटी पनेसर ने टीम के अपने साथियों का भरपूर अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम यहां दो टुकड़ों में पहुंची है। टीम के कुछ सदस्य शुक्रवार को ही यहां पहुंच गए थे जबकि केविन पीटरसन सहित बाकी सदस्य रविवार का यहां पहुंचे। टीम के खिलाड़ियों ने जहां नेट पर पसीना बहाया वहीं कप्तान एलिस्टर कुक अधिकांश समय गेंदबाजी कोच सकलैन मुस्ताक के साथ रणनीति बनाते नजर आए। अभ्यास के बाद टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो ने कहा, ‘कोलकाता मैच भी आसान नही होगा।
विज्ञापन
भारत में स्पिनरों को खेलना हमेशा से चुनौती रही है। जिस तरह की यहां मौसम है और गेंद जिस तरह रिवर्स स्विंग लेती है उससे हमारे लिए काम आसान नहीं होगा। लेकिन, हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं। जहां तक पिच की बात है तो हमने अब तक उसे नहीं देखा है। हालांकि हम मैच से पहले सामान्यत: विकेट देखते भी नहीं। मुझे पूरा विश्वास है कि मेजबानों ने करीब से देखा होगा और वह सही फैसला लेंगे।’
विज्ञापन