फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England pacer Jamie Overton announced an indefinite break from red-ball cricket share post

Jamie Overton: एशेज सीरीज से पहले जेमी ओवरटन ने लिया बड़ा फैसला, टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया

Mon, 01 Sep 2025 06:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Sep 2025 06:05 PM IST
सार

ओवरटन ने दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ओवल में खेले गए मैच में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
England pacer Jamie Overton announced an indefinite break from red-ball cricket share post
जेमी ओवरटन - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले बड़ा फैसला लिया है। ओवरटन ने टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया है। ओवरटन के फैसले का कारण तीनों प्रारूपों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध नहीं हो पाना है। 31 वर्षीय ओवरटन ने दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ओवल में खेले गए मैच में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


ओवरटन ने एक्स पर कहा, काफी सोच-विचार के बाद मैंने लाल गेंद के क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मेरे करियर के इस पड़ाव पर 12 महीने के कैलेंडर में क्रिकेट की जरूरत को देखते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से हर स्तर पर सभी प्रारूपों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना अब संभव नहीं है। भविष्य में मेरा ध्यान सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर रहेगा और जब तक संभव हो मैं उच्चतम स्तर पर खेलने के लिए अपना सब कुछ देना जारी रखूंगा।
विज्ञापन


ओवरटन ने 2022 में शुरू हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल छह वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं और हाल ही में इंग्लैंड में द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेल रहे थे। प्रथम श्रेणी करियर से ब्रेक लेने का उनका फैसला वैश्विक स्तर पर टी20 लीग के लिए उपलब्ध होने के लिए अपने कैलेंडर को खाली रखने के कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed