फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England opener batsman Jason roy replaces Mitchell Marsh in Sunrisers Hyderabad team in IPL 2021

किस्मत: आईपीएल में जेसन रॉय मचाएंगे धमाल, सनराइजर्स ने इस खिलाड़ी की जगह दिया मौका

Wed, 31 Mar 2021 08:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 31 Mar 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
England opener batsman Jason roy replaces Mitchell Marsh in Sunrisers Hyderabad team in IPL 2021
जेसन रॉय - फोटो : social media

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय आईपीएल 2021 में धमाल मचाते नजर आएंगे। 31 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद ने इस विस्फोटक बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया। इंग्लैंड के इस आक्रामक बल्लेबाज को मिचेल मार्श की जगह टीम में मौका दिया गया है। मार्श ने व्यक्तिगत कारणों के चलते सनराइजर्ज हैदराबाद की टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद टीम प्रबंधन ने जेसन रॉय को टीम में जगह दी। ऐसा माना जा रहा है कि इस खतरनाक बल्लेबाज के आने से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब और मजबूत हो गई है। 

विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श बीते साल आईपीएल से दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वह मैच नहीं खेल पाए हैं। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय को टीम में शामिल किया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्श निजी कारणों के चलते पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक मिचेल मार्श लंबे समय तक बायो बबल में रहना नहीं चाहते हैं। शायद इसलिए उन्होंने आईपीएल 2021 से बाहर रहने का फैसला किया है। कंगारू टीम के इस ऑलराउंडर ने साल 2010 में आईपीएल डेब्यू किया था। वह अब तक आईपीएल में 21 मुकाबले खेल चुके हैं। 

वहीं अगर जेसन रॉय की  बात की जाए तो उन्होंने साल 2017 में गुजरात लायंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया। इसके बाद साल 2018 में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े। रॉय ने अब तक आईपीएल में 8 मैच खेल चुके हैं जिनमें वह 179 रन बनाने में सफल रहे। जेसन रॉय को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। 

हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज में जेसन रॉय ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी का इनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें दिया। इससे पहले आईपीएल 2021 की निलामी में किसी टीम ने इस इंग्लिश खिलाड़ी को नहीं खरीदा था। लेकिन अब इंग्लैंड का ये बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर के साथ आईपीएल में धमाल मचाता नजर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed