{"_id":"5bfab7a3bdec2241ad18ab3d","slug":"england-only-six-wickets-away-from-clean-sweep-to-sri-lanka-in-three-test-match-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"SLvENG: श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने से इंग्लैंड महज छह विकेट दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvENG: श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने से इंग्लैंड महज छह विकेट दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
england test team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोइन अली की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को श्रीलंकाई टीम की हालत खराब कर दी है। इंग्लैंड, श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने से महज कुछ ही कदम दूर है। इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में जीत के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
327 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। स्टंप तक कुसल मेंडिस 15* और लक्षण संदाकन 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। श्रीलंका अभी भी लक्ष्य से 274 रन पीछे है।
विज्ञापन
स्पिनरों के लिए अनुकूल पिच पर मोइन ने गेंदबाजी की शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका (6) और दिमुथ करूणारत्ने (23) को पवेलियन भेजा। जैक लीच ने धनंजय डिसिल्वा को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड ने एंजेलो मैथ्यूज (5) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन
इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 39 रन से उबरते हुए 230 रन बनाए। जोस बटलर ने उसकी तरफ से सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि स्टोक्स ने 42 और बेन फॉक्स ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से दिलरूवान परेरा ने 88 रन देकर 5 और मलिंदा पुष्पकुमार ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 336 और श्रीलंका ने 240 रन बनाए थे।