फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Lions vs India A 2nd Unofficial Test Day-1 Highlights update county Ground Northampton

IND A vs ENG Lions: भारत ए ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बनाए 319/7, राहुल का शतक; जुरेल ने जड़ा पचासा

Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थम्पटन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
सार

भारत ए ने केएल राहुल के शतक और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले दिन 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका है। 

विज्ञापन
England Lions vs India A 2nd Unofficial Test Day-1 Highlights update county Ground Northampton
केएल राहुल और गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में सात विकेट पर 319 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय तनुष कोटियान पांच और अंशुल कंबोज एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड लायंस की ओर से क्रिस वोक्स ने तीन, जॉर्ज हिल ने दो, फरहान अहमद और टॉम हेन्स ने एक-एक विकेट लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

राहुल-जुरेल के बीच शतकीय साझेदारी 
इंग्लैंड लायंस ने भारत ए को शुरुआती झटके दिए थे, लेकिन राहुल ने पहले करुण नायर और फिर जुरेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। चायकाल के बाद पहले राहुल ने शतक पूरा किया और फिर जुरेल ने अर्धशतक लगाया।  हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद जुरेल को जॉर्ज हिल ने बोल्ड किया। जुरेल 87 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। हिल ने जुरेल और राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 121 रनों की साझेदारी को तोड़ा। इसके कुछ देर बाद ही केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए। राहुल को भी हिल ने अपना शिकार बनाया। राहुल 168 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 116 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे शार्दुल ठाकुर भी प्रभावित नहीं कर सके और 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को टॉम हेन्स ने बोल्ड किया जो 57 गेंदों पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड लायंस ने जीता टॉस 
इससे पहले, इंग्लैंड लायंस ने भारत ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ए को यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में शुरुआती झटके लगे। इसके बाद करुण और राहुल ने भारत ए की पारी को संभाला और लंच ब्रेक तक कोई और विकेट गिरने नहीं दिया। केएल राहुल और नायर के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई जिसे क्रिस वोक्स ने नायर को आउट कर तोड़ा। वोक्स ने नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया जो अर्धशतक लगाने से चूक गए। नायर 71 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

वोक्स ने दिए भारत को शुरुआती झटके 
राहुल और नायर की सधी हुई बल्लेबाजी से भारत ने लंच ब्रेक तक दो विकेट पर 75 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में वोक्स एक बार फिर सफलता हासिल करने में सफल रहे और उन्होंने राहुल और नायर के बीच पनप रही साझेदारी को तोड़ा। वहीं, लंच से पहले बारिश के कारण भी खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था। भारत के लिए इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी का आगाज करने उतरे। यशस्वी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारत ने इस तरह 28 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। 

राहुल-यशस्वी ने की ओपनिंग 
पिछले मैच में यशस्वी और अभिमन्यु ईश्वरन ने पारी की शुरुआत की थी। आईपीएल 2025 के समाप्त होने के बाद केएल राहुल भारत ए टीम से जुड़े और उन्होंने यशस्वी के साथ ओपनिंग की। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हुई। यशस्वी 26 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद वोक्स ने अभिमन्यु को बोल्ड कर भारत ए को दूसरा झटका दिया दो 13 गेंदों पर 11 रन ही बना सके। भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed